• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज एच.डब्ल्यू. बुश का 94 साल की उम्र में निधन

Former US President George Herbert Walker Bush dies at 94 - World News in Hindi

वॉशिंगटन। अमेरिका के 41वें राष्ट्रपति जॉर्ज एच.डब्ल्यू.बुशका 94 वर्ष का आयु में ह्यूस्टन में निधन हो गया। उनके प्रवक्ता जिम मैकग्रैथ ने इसकी जानकारी दी। वह देश के 43वें राष्ट्रपति जॉर्ज बुश के पिता थे। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, उनका निधन शुक्रवार रात को हुआ। लगभग आठ महीने पहले ही उनकी पत्नी बारबरा बुश (73) का निधन हुआ था। उनकी मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। हालांकि, बुश पार्किं सन बीमारी से पीड़ित थे, जिस वजह से वह बीते कुछ सालों में व्हीलचेयर या मोटोराइज्ड स्कूटर का इस्तेमाल करते थे।
वह बीते कुछ महीनों से अस्पताल में बार-बार भर्ती भी हो रहे थे। अप्रैल में उनकी पत्नी के निधन के एक दिन बाद उनके खून में फैले संक्रमण का इलाज किया गया था। रिपब्लिकन बुश 1989 से 1993 तक देश के राष्ट्रपति रहे। बुश कुशल नौकरशाह और राजनयिक थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Former US President George Herbert Walker Bush dies at 94
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: former us president, george herbert walker bush dies, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved