• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

चीन में मानव के शरीर पर पहले कोविड-19 टीके का परीक्षण

First Covid-19 vaccine tested on human body in China - World News in Hindi

बीजिंग। चीनी अनुसंधान टीम ने ने कोविड-19 टीके का मानव पर परीक्षण किया है। इस बात की जानकारी चीनी अनुसंधान टीम ने ब्रिटिश चिकित्सा पत्रिका द लासेंट को दी है। पहले चरण के क्लिनिकल परीक्षण परिणाम से जाहिर है कि यह टीका सुरक्षित है। चीनी विज्ञान अकादमी के सदस्य रो त्सी ह ने बताया कि निसंदेह चीनी वैज्ञानिकों के अध्ययन कार्य ने कोविड-19 महामारी के अंतरराष्ट्रीय मुकाबले के लिए अहम वैज्ञानिक प्रमाण प्रदान किये हैं। द लासेंट पर जारी इस टीके का परीक्षण 108 वयस्कों के बीच किया गया। पहले चरण के परीक्षण से पता चला है कि यह टीका सुरक्षित है और इस की अच्छी सहनशीलता है, लेकिन अधिक अध्ययन की जरूरत है कि क्या यह टीका कोविड-19 संक्रमण की प्रभावी रोकथाम कर सकेगा या नहीं।

द लासेंट के मुख्य संपादक रिचोर्ड होर्टन ने सोशल मीडिया पर इस खबर को शेयर किया और इस परीक्षण के परिणाम को मील का पत्थर बताया।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार अब विश्व में कोविड-19 की रोकथाम के लिए 120 से अधिक टीकों का अनुसंधान चल रहा है, जिन में से कुछ का क्लिनिकल आकलन किया जा रहा है । (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-First Covid-19 vaccine tested on human body in China
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: first covid-19 vaccine tested on human body, china, covid-19 vaccine, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved