• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

डोकलाम इफेक्ट: चीनी एयरलाइंस के स्टाफ ने भारतीयों से की बदसलूकी

पेइचिंग। भारत ने शंघाई पुदोंग अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर एक चीनी एयरलाइंस के कर्मचारियों द्वारा भारतीयों के साथ किए गए कथित दुर्व्यवहार का मामला चीन के समक्ष उठाया है। एक भारतीय यात्री ने यह शिकायत दर्ज कराई थी। पीटीआई के मुताबिक विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के संज्ञान में लाए जाने के बाद यह मामला चीनी विदेश मंत्रालय के शंघाई फॉरेन अफेयर्स ऑफिस और पुदोंग हवाईअड्डा प्राधिकरण के समक्ष उठाया गया। हालांकि, पेइचिंग की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने शनिवार रात कहा कि चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि संबंधित सामग्री और हवाईअड्डे की सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद पाया गया कि घटना से जुड़ी खबरें तथ्यों के अनुरूप नहीं हैं। एयरलाइन ने बयान में कहा, एयरलाइंस के कर्मचारियों ने तो शानदार सेवा दी।

इससे पहले मीडिया में आई खबरों में कहा गया था कि नॉर्थ अमेरिकन पंजाबी असोसिएशन के कार्यकारी निदेशक सतनाम सिंह चहल ने सुषमा को लिखे पत्र में आरोप लगाया कि उन्होंने देखा कि विमान से व्हीलचेयर यात्रियों को निकालने के लिए बने निकास द्वार पर कर्मचारी (ग्राउंड स्टाफ) भारतीय यात्रियों का अपमान कर रहे थे। चहल ने छह अगस्त को नई दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जाने के लिए चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस की फ्लाइट ली थी। उन्हें सैन फ्रांसिस्को जाने वाला विमान लेने के लिए शंघाई पुदोंग हवाईअड्डे पर रुकना पड़ा था। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने संबंधित एयरलाइन से शिकायत की तो अधिकारी उन पर चिल्लाने लगे। चहल के पत्र के हवाले से कहा गया, मैंने उनके बॉडी लैंग्वेज पर गौर किया कि वे भारत और चीन के बीच बढ़ रहे सीमा विवाद से कुंठित थे। यहां वह डोकलाम इलाके में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच लगभग दो माह से चल रहे गतिरोध की ओर इशारा कर रहे थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Dokmal effect: Indian passenger alleges misbehaviour by Chinese airline staff
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dokmal effect, indian passenger, misbehaviour, chinese airline staff, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved