ढाका। बांग्लादेश में पिछले साल दिसंबर के बाद अब एक दिन में कोरोनावायरस से सबसे अधिक मौतें दर्ज की गई हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, शनिवार को स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (डीजीएचएस) ने 15 दिसंबर, 2020 के बाद से एक दिन में सबसे अधिक 39 मौतें, और 3,674 ताजा मामले दर्ज किए हैं। इसके साथ ही देश में कुल मामलों और मौतों की संख्या बढ़कर क्रमश: 591,806 और 8.869 हो गई है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
आधिकारिक आंकड़ों से पता चला कि पूरे बांग्लादेश में पिछले 24 घंटों में 24,664 नमूनों का परीक्षण किया गया था।
डीजीएचएस ने कहा कि शनिवार को 1,971 नए मरीजों के ठीक होने के साथ देश में कुल रिकवर मरीजों की संख्या 533,922 है।
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, बांग्लादेश में कोविड-19 की मृत्यु दर अब 1.50 प्रतिशत है और वर्तमान रिकवरी दर 90.22 प्रतिशत है।
बांग्लादेश ने 2 जुलाई, 2020 को सबसे अधिक 4,019 दैनिक नए मामले दर्ज किए थे, और 30 जून 2020 को सबसे अधिक 64 मौतें दर्ज हुई थी। (आईएएनएस)
लोकसभा चुनाव 2024 का पहला चरण - त्रिपुरा, सिक्किम में 80 फीसदी से ज्यादा मतदान, बिहार में 50 फीसदी से कम मतदान
राहुल की कप्तानी पारी, लखनऊ ने सीएसके को आठ विकेट से हराया
केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत
Daily Horoscope