• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अफगानिस्तान : आतंकवादी हमले में 43 की मौत

Afghan government compound attack kills 43 - World News in Hindi

काबुल। अफगानिस्तान के काबुल में हुए आतंकवादी हमले में कई घायलों के दम तोड़ने के बाद 43 लोगों के मरने की खबर है। गृह मामलों के मंत्रालय ने कहा कि पहले आई रिपोर्ट्स में राजनयिक जिले के पास एक सरकारी कार्यालय में सोमवार को हुए विस्फोट और उसके बाद गोलीबारी में 28 नागरिकों, एक पुलिस अधिकारी और तीन हमलावरों की मौत की खबर थी। प्रवक्ता नजीब दानिश ने मीडिया को एक संदेश में कहा कि तीन पुलिसकर्मियों सहित करीब 20 घायल लोग हुए थे जिसमें से 10 ने बाद में दम तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि इमारत में सैकड़ों लोग फंस गए थे। अफगान विशेष अभियान बलों द्वारा निशाना बनाई गई इमारत से 350 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
एक आत्मघाती हमलावर ने सबसे पहले कार्यालय के बाहर एक कार में बम विस्फोट किया और उसके बाद दो बंदूकधारी इमारत के अंदर घुसे और सुरक्षा बलों के आने से पहले वहां मौजूद लोगों पर गोलियां बरसाने लगे।
इस इमारत में युद्ध या आतंकवादी हमलों के दौरान अपनी जान गंवाने वाले सैनिकों या नागरिकों के परिवार के सदस्यों को सेवा प्रदान की जाती है।
हमला शाशदराक के पास मैक्रूयान-ए-अवल इलाके में हुआ जहां कई देशों के दूतावास हैं। इसके साथ ही यहां अफगान सरकार के भी कई कार्यालय हैं। अभी तक किसी आतंकवादी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Afghan government compound attack kills 43
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: afghan government, compound, attack, kills, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved