• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

इथोपिया विमान दुर्घटना में 6 भारतीय सहित 157 लोगों की मौत

अदीस अबाबा। इथोपियन एयरलाइंस का एक विमान रविवार को उड़ान भरने के कुछ देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में विमान में सवार 6 भारतीयों सहित सभी 157 लोगों की मौत हो गई। इथोपिया के अदिस अबाबा से नैरोबी जा रही इथोपियन एयरलाइंस की क्रैश हुई फ्लाइट में एक भारतीय परिवार के 6 सदस्यों की भी मौत हो गई। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, एयरलाइन ने कहा कि इथोपिया की राजधानी से केन्या के नैरोबी के लिए उड़ान ईटी302 में 149 यात्री व 8 क्रू मेंबर सवार थे। इस विमान हादसे पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने ट्वीट कर शोक जताया।

उन्होंने लिखा कि इथोपियन एयरलाइंस का विमान उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान में चार भारतीय और चार यूएन के स्टाफ भी थे। उनकी आत्मा को शांति मिले। मारे गए 149 यात्रियों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं। इथोपियन एयरलाइन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तेवोल्डे गेब्रेमारियम ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इस उड़ान में 30 से ज्यादा देशों के यात्री सवार थे।

उन्होंने कहा कि इसमें 32 केन्याई, 18 कनाडा के, नौ इथोपिया, आठ इटली के, आठ चीन के, अमेरिका के आठ, ब्रिटेन के सात, फ्रांस के सात, मिस्र के छह, हॉलैंड के पांच ,6 भारतीय व स्लोवाकिया के चार लोग सवार थे। इस उड़ान में तीन ऑस्ट्रिया के, स्वीडेन के तीन, रूस के तीन, मोरक्को के दो, स्पेन के दो व इजरायल के दो लोग सवार थे।

इसके अलावा बेल्जियम, इंडोनेशिया, सोमालिया, नार्वे, सर्बिया, टोगो, मोजाम्बिक, रवांडा, सूडान, युगांडा व यमन, प्रत्येक से एक यात्री थे। विमान उड़ान भरने के छह मिनट बाद सुबह 8.44 बजे दुर्घटनाग्रस्त हुआ। दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। एयरलाइन ने कहा कि पायलट ने कथित तौर दिक्कत की बात कही थी और अदीस अबाबा वापस लौटने के लिए कहा था। मारे जाने वाले लोगों की पहली पुष्टि इथोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद द्वारा ट्विटर पर मृतकों के प्रति 'गहरी संवेदना' जताने पर हुई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-157 deaths, including 4 Indians in Ethiopia plane crash
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: 157 deaths, 4 indians death, ethiopia plane crash, belgian, indonesia, somalia, norway, serbia, togo, mozambique, rwanda, sudan, uganda and yemen\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved