चण्डीगढ़। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा. अशोक तंवर ने पंजाब विधान सभा में कांग्रेस पार्टी की शानदार जीत पर कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी और पंजाब कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कैप्टन अमरेंद्र सिंह को हार्दिक बधाई दी है। डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि पिछले दस वर्षों में अकाली-भाजपा गठबन्धन की सरकार ने पंजाब को बर्बाद करने का काम किया है। अकाली-भाजपा के नेताओं के संरक्षण में ड्रग माफिया खूब फला-फूला है जिससे पंजाब का नौजवान नशे की गिरफ्त में आ गया। अकालियों के डर से उद्योग पलायन कर गए जिससे पंजाब को गहरे आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। किसान विरोधी नीतियों के कारण किसान बर्बाद हो गया यहां तक कि कई किसानों को खुदखुशी करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि अकाली-भाजपा सरकार हर क्षेत्र में पूर्णतया विफल रही है। [ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
आईपीएल 2024 : राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराया
इंडिया गठबंधन आज दिल्ली में भाजपा मुख्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन करेगा
मुख्तार अंसारी - प्रतिष्ठित परिवार से अपराध की दुनिया तक का सफर, यहां पढ़ें
Daily Horoscope