• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मोदी के हाथ हिलाने से अब भ्रमित नहीं होते हैं मतदाता: सपा

samajwadi party attack on pm modi - Lucknow News in Hindi

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा है कि मोदी के हाथ हिलाने और फूल बरसाने से अब मतदाता भ्रमित नहीं होते हैं। सपा ने यह भी कहा है कि भाजपा नेता वाराणसी में अपनी हार को निश्चित जानकर कुंठा और हताशा के शिकार हो गए हैं। इसके अलावा सपा ने प्रधानमंत्री के वाराणसी के रोड शो को बगैर अनुमति का रोड शो भी करार दिया है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा कि वाराणसी में भाजपा और समाजवादी पार्टी-कांग्रेस गठबंधन के रोड शो से जाहिर हो गया है कि पूर्वाचल के मतदाताओं का रुझान किधर है। उन्होंने कहा, "भाजपा ने रोड शो के नाम पर चुनाव की आदर्श आचार संहिता के साथ कानून व्यवस्था को भी ठेंगा दिखाने का काम किया है। जिला प्रशासन से भाजपा द्वारा मोदी जी के रोड शो के लिए अनुमति नहीं ली गई थी। मोदी जी के हाथ हिलाने, फूल बरसाने से अब मतदाता भ्रमित नहीं होते हैं।"
चौधरी ने कहा कि मोदी के रोड शो को जन समर्थन नहीं मिला। दूसरी ओर अखिलेश यादव और राहुल गांधी के साथ डिंपल यादव के रोड शो को स्थानीय जनता का पूरा सहयोग मिला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने किराए की भीड़ जुटाकर स्थानीय मतदाताओं को आतंकित करने का कार्य किया। उनका इसके पीछे यह मंतव्य है कि लोग निर्भय होकर मतदान न कर सकें।

--आईएएनएस

[ इस पेड से निकल रहा है खून, जानिए पूरी कहानी]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-samajwadi party attack on pm modi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: samajwadi party, attack, pm modi, up election, up election 2017, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved