• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जिला परिषदों में कनिष्ठ लिपिकों की भर्ती प्रक्रिया जारी : राठौड़

Recruitment process of junior clerks in district councils continues: Rathore - Jaipur News in Hindi

जयपुर। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने शनिवार को विधानसभा में कहा कि जिला परिषदों के माध्यम से कनिष्ठ लिपिक के 19 हजार 275 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है और इस संबंध में वित्त विभाग को पत्रावली भेजी गई है। राठौड़ शून्यकाल में इस संबंध में विधायकों की ओर से उठाए गए मुद्दे पर हस्तक्षेप कर रहे थे। उन्होंने कहा कि फरवरी, 2013 में 19 हजार 275 कनिष्ठ लिपिकों की भर्ती के विज्ञापन जारी किए गए थे। यह भर्ती जिला परिषदों के माध्यम से ऑनलाइन होनी थी। उन्होंने कहा कि 19 जून, 2013 को इसका परिणाम भी जारी कर दिया गया। तत्कालीन सरकार ने इसके लिए एक वर्ष के अनुभव के लिए 10 प्रतिशत, दो साल के लिए 20 प्रतिशत और 3 साल के लिए 30 प्रतिशत बोनस अंकों का प्रावधान किया। उन्होंने कहा कि 15 जुलाई, 2013 को उच्च न्यायालय ने इस पर रोक लगा दी। तत्कालीन सरकार इसके लिए लार्जर बेंच में गई और वहां एक वर्ष के अनुभव के लिए 5 प्रतिशत, दो साल के लिए 10 प्रतिशत और 3 साल के लिए 15 प्रतिशत बोनस अंक दिए जाने का आदेश दिया गया। उन्होंने बताया कि तत्कालीन सरकार ने इसके लिए उच्चतम न्यायालय में एसएलपी दायर की। उन्होंने कहा कि तत्कालीन सरकार ने यह व्यवस्था नहीं की कि इसके लिए बजट कहां से आएगा, वेतन कहां से दिया जाएगा। वर्तमान सरकार ने इस मामले में गंभीर प्रयास किए और 19 नवंबर, 2016 में उच्चतम न्यायालय ने कहा कि वह 10, 20, 30 प्रतिशत बोनस अंकों की व्यवस्था पर हस्तक्षेप नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने पत्रावली वित्त विभाग को प्रेषित की है। इस बीच यह फैसला और आ गया कि जो कार्मिक प्लेसमेंट एजेंसी या वॉटरशैड के माध्यम से लगे हैं उन्हें भी 10, 20 और 30 प्रतिशत बोनस अंक दिए जाएं। उन्होंने बताया कि इसका विधिक परीक्षण करवाया जा रहा है। ग्रामीण विकास एवं पंचायती मंत्री ने कहा कि इस आधार पर संशोधित वरीयता सूची जारी की जाएगी और भर्ती प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Recruitment process of junior clerks in district councils continues: Rathore
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajasthan vidhansabha, rajendra rathod, minister of rural development and panchayati raj, recruitment, process, junior, clerks, district, councils, continues, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved