• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

राहुल का केंद्र पर वार, आधी रात का जीएसटी कार्यक्रम आत्म-प्रचार का तमाशा

नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को शुरू करने के लिए शुक्रवार आधी रात होने वाले कार्यक्रम को खुद के प्रचार का तमाशा करार दिया है और कहा कि देश भर में एक कर व्यवस्था को मूर्खतापूर्ण तरीके से लाया जा रहा है और इसका क्रियान्वयन एक अयोग्य तथा असंवेदनशील सरकार कर रही है। राहुल ने ट्वीट किया, एक सुधार, जिसमें काफी सारी संभावनाएं थीं, उसे मूर्खतापूर्ण तरीके से और तमाशे के साथ लाया जा रहा है। राहुल गांधी का यह ट्वीट उस समय आया है जब केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने कांग्रेस और दूसरे विपक्षी दलों से संसद में शुक्रवार आधी रात को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के शुभारंभ के लिए प्रस्तावित समारोह में शामिल होने का आग्रह किया। नायडू ने आग्रह किया था कि मैं एक बार फिर से राजनीतिक दलों, खासकर कांग्रेस पार्टी से इस संयुक्त प्रयास में शामिल होने की अपील करता हूं। यह कोई उत्सव नहीं है, यह एक क्रांतिकारी कर परिवर्तन है। इसके बाद राहुल गांधी ने कहा कि भारत में जीएसटी की जरूरत है, लेकिन उससे देश के करोड़ों आम लोगों, छोटे व्यापारियों को परेशानी व दर्द नहीं होनी चाहिए। राहुल ने कहा, नोटबंदी से अलग, जीएसटी वह सुधार है, जिसे लाने का श्रेय कांग्रेस को है और वह शुरुआत से इसका समर्थन करती रही है। उन्होंने कहा, लेकिन नोटबंदी की तरह ही, जीएसटी का क्रियान्वयन एक अयोग्य तथा असंवेदनशील सरकार द्वारा किया जा रहा है, वह भी बिना किसी योजनाबद्ध दूरदर्शिता और संस्थानिक तैयारी के।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rahul calls GST midnight launch self promotional spectacle, a tamasha
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: gst launch, congress vice president, rahul gandhi, midnight launch, goods and services tax, self promotional spectacle, modi government, prime minister, narendra modi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved