• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

मिल रही है 60% तक छूट, कुछ घंटे शेष, आधी रात से लागू हो जाएगा GST

नई दिल्ली। आज आधी रात के बाद से पूरे देश में सबसे बडा कर सुधार यानी जीएसटी लागू हो जाएगा। ऐसे में कंपनियां अना स्टॉक खाली करने के लिए ग्राहकों को कई तरह के लुभावने ऑफर पेश कर रही हैं। आप इन ऑफर्स का लाभ आज रात 12 बजे से पहले उठा सकते हैं। रात 12 बजे बाद पूरे देश में जीएसटी लागू होने के बाद इन ऑफर्स का लाभ नहीं मिल सकेगा। बिग बाजार से लेकर फ्लिपकार्ट, अमेजॉन जैसी कंपनियां अपने ग्राहकों को प्रीजीएसटी पर 50 से 60 पर्सेंट का ऑफर दे रही है। माना जा रहा है कि सभी जीएसटी लागू होने से पहले अपने स्टॉक खत्म करना चाहते है। शायद यही कारण है कि शुक्रवार को आधी रात को भी रिटेल स्टोर खुले रहेंगे। वहीं, ग्राहक भी सस्ते ऑफर्स का फायदा लेने से नहीं चूक रहे है। फ्लिपकार्ट बुधवार आधी रात से ही सेल शुरू कर चुकी है। वहीं, फ्यूचर ग्रुप का बिग बाजार 30 जून की आधी रात से 22 प्रतिशत तक की छूट के साथ सेल शुरू करने जा रहा है। अमेजॉन भी 40 से 50 प्रतिशत तका का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। प्री-जीएसटी सेल में नई टीवी खरीदनेवाले को 1 लाख रुपये का टीवी 60 हजार रुपये से भी कम में मिल रहा है। ऐसे में यह तो साफ है कि आप भी ऐसे ऑफर का फायदा लेने से खुद को नहीं रोक पाएंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-pre GST offers for consumers but you just have just few hours left
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pre gst offers, offers for consumers, pre gst sale, gst, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved