• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ग्वालियर की शिविका बनी मिसेज यूनिवर्स ब्यूटी प्रिंसेस

Gwalior Shivika crowned Mrs. Universe Beauty Princess - India News in Hindi

ग्वालियर,। मध्य प्रदेश के ग्वालियर से नाता रखने वाली शिविका सिंह बैस ने मिसेज यूनिवर्स ब्यूटी प्रिंसेस का खिताब जीता है। इससे पहले भी शिविका कई खिताब जीत चुकी है। जानकारी के अनुसार स्थानीय शासकीय महिला पॉलीटेक्निक महाविद्यालय की ब्यूटी कल्चर एण्ड कॉस्मेटोलॉजी ब्रांच की पूर्व छात्रा शिविका सिंह बैस ने ओकाडा मनीला, फिलिपिन्स में आयोजित हुई मिसेज यूनिवर्स प्रतियोगिता-2025 में 120 प्रतियोगियों से कड़ा मुकाबला करते हुए मिसेज यूनिवर्स ब्यूटी प्रिंसेस का खिताब जीता है। महिला पॉलीटेक्निक महाविद्यालय की पूर्व छात्रा शिविका सिंह को मिसेज यूनिवर्स ब्यूटी प्रिंसेस के खिताब के अलावा एक सब सबटाइटल, मिसेज पिलग्रिम्स ड्रीम्स यूनिवर्स 2025, से भी नवाजा गया। उनकी इस उपलब्धि पर तकनीकी शिक्षा विभाग में हर्ष व्याप्त है। तकनीकी शिक्षा आयुक्त अवधेश शर्मा एवं अन्य अधिकारियों ने शिविका की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी है।
दरअसल, शिविका सिंह ने महिला पॉलीटेक्निक महाविद्यालय से वर्ष 2018 में ब्यूटी कल्चर एण्ड कास्मेटोलाजी ब्रांच से डिप्लोमा उत्तीर्ण किया था। शिविका ने महाविद्यालय के प्राचार्य डा. एए सिद्दीकी से चर्चा के दौरान बताया कि वे पिछले छह महीने से इस प्रतियोगिता की गहन तैयारी कर रहीं थीं। यह सब उपलब्धि दृढ संकल्प, हार्ड वर्क एवं समर्पण का परिणाम है।
इससे पहले भी शिविका रूबरू मिसेज इंडिया 2021 एवं मिसेज नेशनल यूनिवर्स 2022 का खिताब जीत चुकीं हैं। मिसेज यूनिवर्स ब्यूटी प्रिंसेस प्रतियोगिता में आकर्षण का केंद्र उनकी राष्ट्रीय पोशाक रही, जो कि विश्व के सातवें अजूबे ताजमहल और भारत के राष्ट्रीय पक्षी मोर पर आधारित थी।
इस प्रतियोगिता में केवल सुन्दरता ही नहीं बल्कि सामाजिक कार्य, व्यवहार एवं कम्युनिकेशल स्किल जैसे कई आयामों पर प्रतिभागियों का मूल्याकन किया जाता है। शिविका ने इस मंच के माध्यम से घरेलू हिंसा के मुद्दे को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर साझा किया, जिसने उनके चयन में निर्णायक भूमिका निभाई।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Gwalior Shivika crowned Mrs. Universe Beauty Princess
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: gwalior news, shivika, mrs universe beauty princess, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved