• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पशुपालकों ने सीखी हाइड्रोपोनिक्स तकनीक से हरा चारा उत्पादन विधि

Cooks learned From hydroponics technology Green fodder production method - Bikaner News in Hindi

बीकानेर। वेटरनरी विश्वविद्यालय के पशुधन चारा संसाधन प्रबंधन एवं तकनीक केन्द्र द्वारा हाइड्रोपोनिक्स तकनीक से हरा चारा उत्पादन और उन्नत पशु पोषण पर दो दिवसीय प्रशिक्षण मंगलवार को संपन्न हो गया। प्रशिक्षण प्रभारी एवं प्रसार शिक्षा निदेशक प्रो. आर.के. धूड़िया ने बताया कि प्रशिक्षण में जिले के 27 पशुपालक-कृषकों ने भाग लिया। इस अवसर पर प्रो. धूड़िया ने कहा कि उन्नत पशु पोषण और हरा चारा खिलाकर पशुओं से अधिक उत्पादन की उम्मीद की जा सकती है। स्वस्थ पशुधन के लिए संतुलित आहार आवश्यक है। सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किये गए। प्रशिक्षण में पशु पोषण, पौष्टिक और संतुलित आहार की विभिन्न तकनीकी पक्षों पर विषय विशेषज्ञों की वार्ताओं का आयोजन किया गया।
पशुपालकों को हाइड्रोपोनिक्स तकनीक से हरे चारे की विभिन्न किस्मों की पैदावार की प्रायोगिक जानकारी दी गई। अजोला हरा चारा और वर्मी कम्पोस्ट तैयार करने की इकाइयों की कार्यप्रणाली को देखा। प्रशिक्षणार्थियों ने राजुवास तकनीक म्यूजियम का भी भम्रण किया।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Cooks learned From hydroponics technology Green fodder production method
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: cooks, learned, hydroponics technology, green fodder, production method, veterinary university, bikaner, veterinary, university, livestock, feed, resources, management, technology, center , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, bikaner news, bikaner news in hindi, real time bikaner city news, real time news, bikaner news khas khabar, bikaner news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved