• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

तीन वर्षीय बालिका से बेरहमी से मारपीट, बाथरूम में किया बंद

brutally assaulted on Three year old girl, stopped in bathroom - Karauli News in Hindi

करौली। जिला मुख्यालय स्थित एक निजी विद्यालय में तीन वर्षीय बालिका से बेरहमी से मारपीट कर प्रताडि़त करने का मामला सामने आया है। इस मामले में अभिभावक ने शहर पुलिस कोतवाली में विद्यालय की अध्यापिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पीडि़ता बच्ची वेदिका शर्मा करौली के अमेरिकन सुपर किड्स विद्यालय में पढऩे गई तो उस विद्यालय की अध्यापिका बबीता बच्ची से किसी बात पर नाराज हो गई और उसे बाथरूम में ले जाकर बेरहमी से मारपीट की और उसमे बंद भी कर दिया। अभिभावक पिता गेंदालाल शर्मा ने इस आशय की एक रिपोर्ट पुलिस थाने में दर्ज कराते हुए दोषी अध्यापिका के विरुद्ध कार्रवाई की मांग भी की है। इधर इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-brutally assaulted on Three year old girl, stopped in bathroom
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: brutally, assaulted, three, year, old, girl, stopped, bathroom, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, karauli news, karauli news in hindi, real time karauli city news, real time news, karauli news khas khabar, karauli news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved