नई दिल्ली । हाल ही में हुए पंजाब के विधान सभा चुनाव में खराब प्रदर्शन के बावजूद भाजपा पंजाब में पार्टी को मजबूत करने के अपने मिशन को लेकर लगातार आगे बढ़ रही है। गुरुवार को कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे सुनील जाखड़ के भाजपा में शामिल होने से पार्टी के अभियान को बड़ी मजबूती मिलती दिखाई दे रही है। पंजाब में कांग्रेस के एक बड़े हिंदू चेहरे के तौर पर लोकप्रिय सुनील जाखड़ का परिवार तीन पीढ़ियों से कांग्रेस की जीत में बड़ी भूमिका निभाता रहा है। गुरुवार को भाजपा में शामिल होने के बाद पार्टी मुख्यालय में मीडिया से बात करते हुए सुनील जाखड़ ने स्वयं कहा कि, कांग्रेस के साथ 50 वर्षों का रिश्ता तोड़ना आसान नहीं था, 1972 से लेकर 2022 तक मेरी तीन पीढ़ियों ने कांग्रेस को अपना परिवार समझ कर काम किया। हर अच्छे-बुरे समय में पार्टी के साथ रहे।
आपको याद दिला दें कि, इससे पहले कांग्रेस में रहते हुए सुनील जाखड़ कांग्रेस आलाकमान पर यह बड़ा आरोप लगा चुके हैं कि उन्हे हिंदू होने के कारण पंजाब के मुख्यमंत्री की रेस से बाहर कर दिया गया। निश्चित तौर पर उनके इस बयान का फायदा अब उनके पार्टी में शामिल होने के बाद भाजपा को भी होना तय माना जा रहा है। इसलिए एक जमाने में कांग्रेस में उनके साथ रह चुके और वर्तमान में योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री का पद संभालने वाले जितिन प्रसाद ने उनका भाजपा में स्वागत करते हुए ट्वीट कर कहा, पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा के नेतृत्व में भाजपा में शामिल होने पर मैं वरिष्ठ नेता सुनील जाखड़ का स्वागत करता हूं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि उन्हें अपने धर्म के आधार पर भेदभाव का सामना करना पड़ा। वह पार्टी को मजबूत करेंगे और राष्ट्र निर्माण में योगदान देंगे।
यह बताया जा रहा है कि भाजपा आने वाले दिनों में सुनील जाखड़ के सहारे पंजाब कांग्रेस के अन्य असंतुष्ट नेताओं और विधायकों को भी पार्टी में शामिल कर राज्य के साथ-साथ विधानसभा में भी पार्टी की स्थिति मजबूत करना चाहती है। असम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश और कर्नाटक के बाद हाल ही में त्रिपुरा में भी कांग्रेस से आए नेता को मुख्यमंत्री बना कर भाजपा ने स्पष्ट तौर पर फिर से यह संदेश दे दिया है कि वो योग्यता और कार्य करने की क्षमता का सम्मान कर उसी अनुसार पद देने में विश्वास रखती है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
सुनील जाखड़ का भाजपा में स्वागत करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी उन्हे ईमानदार छवि वाला राष्ट्रवादी नेता बताते हुए यह दावा किया कि उनके अनुभव का फायदा उठाकर भाजपा, पार्टी और पंजाब दोनों को मजबूत बनाने के लिए कार्य करेगी।
भाजपा का यह मानना है कि प्रधानमंत्री द्वारा सिख समाज के लिए उठाए गए कई कदमों , फैसलों और लगातार संवाद की वजह से प्रधानमंत्री की लोकप्रियता सिख समाज में तेजी से बढ़ रही है। लेकिन निचले स्तर पर पार्टी संगठन को मजबूत करने और बूथ स्तर तक मतदाताओं को भाजपा के पक्ष में लाने के लिए कार्यकर्ताओं और प्रभावी नेताओं की जरूरत है। इसलिए पार्टी सिख और हिंदू, दोनों ही समाज के लोकप्रिय चेहरों को अपने साथ जोड़ने का प्रयास लगातार कर रही है। इसलिए यह कहा जा रहा है कि भाजपा आने वाले दिनों में सुनील जाखड़ को महत्वपूर्ण पद या भूमिका दे सकती है, ताकि राज्य में एक अच्छा राजनीतिक संदेश दिया जा सके।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने सुनील जाखड़ के भाजपा में शामिल होने के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि, भाजपा हमेशा समाज के सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व देने के लिए प्रतिबद्ध रही है। जाखड़ एक किसान परिवार से आते हैं और यह किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री की नीतियों का समर्थन करते रहे है।जाखड़ की एक समृद्ध राजनीतिक विरासत है। भाजपा ने पंजाब को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में मदद करने के लिए उनका स्वागत किया।
इसके साथ ही चुग ने राज्य के अन्य नेताओं को भी भाजपा में आने का निमंत्रण देते हुए कहा कि भाजपा के दरवाजे उन राजनीतिक नेताओं के लिए खुले है जो राष्ट्रीय अखंडता और पंजाब के विकास के लिए काम करने के लिए तैयार हैं।
--आईएएनएस
अंकिता को लेकर मां के रिएक्शन पर बोले विक्की जैन, कहा- लोगों ने उन्हें विलेन बना दिया था
टाटा समूह की तकनीक और वाहनों में होंडा-हुंडई की दिलचस्पी, साझेदारी को लेकर चल रही बातचीत
ओएम: ऑपरेशन मोल में धनुष और साई पल्लवी की जोड़ी ने मचाया धमाल! साई के धांसू एक्शन अवतार पर फिदा हुए दर्शक
केएल राहुल ने न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ जड़ा शतक, बनाया नया रिकॉर्ड
पागलपंती के 7 साल: पुलकित सम्राट की शानदार कॉमिक टाइमिंग और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस का जश्न
20 नवंबर का पंचांग: मां लक्ष्मी की पूजा के लिए खास है शुक्रवार, जानें सूर्योदय से लेकर राहुकाल तक का समय
21 नवंबर पंचांग: शनिवार को द्वादशी तिथि; सिद्धि योग में करें ये शुभ काम, जानें राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त
सर्दी-जुकाम और फ्लू में एंटीबायोटिक न लेना ही समझदारी,WHO ने दी चेतावनी
'हनु-मान' के बाद अब आएगी 'हनुमान 2 - द राइज ऑफ वानरास', सामने आया धमाकेदार पोस्टर
'ढिंढोरा 2' में स्पेशल अपीयरेंस पर हेली दारूवाला ने लुटाया प्यार, भुवन बाम को बताया बेहतरीन इंसान
पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर
वज्रासन : रोज 10 मिनट बैठने से मिलेगा फायदा, पाचन से लेकर मानसिक शांति तक बेहद कारगर
मुंबईकरों की फैन हुईं माधुरी दीक्षित, बोलीं- यहां के लोग मदद के लिए तुंरत आते हैं आगे
राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा गुरुवार
ओरी को मिला सबसे मजेदार रियलिटी चेक! फैन ने पहचाना तो सही, लेकिन कर दी जान्हवी कपूर के साथ फोटो खिंचवाने की डिमांड
देवउठनी एकादशी पर इन राशियों को मिल सकती है खुशखबरी, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल
अल्लू अर्जुन ने बेटी अरहा को बताया अपनी जिंदगी की खुशी, जन्मदिन पर लिखा प्यारा संदेश
रवि किशन जुड़े विंडोज़ प्रोडक्शन और निर्माता रघुवेन्द्र सिंह की अनटाइटल्ड फ़िल्म से, नंदिता रॉय और शिबोप्रसाद मुखर्जी करेंगे निर्देशन
भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की सियासी पारी का आगाज़, भाजपा में हुए शामिल : नेशनल OBC मोर्चा की नई कार्यकारिणी में बनाए गए विशेष आमंत्रित सदस्य

सोना खरीदने से बचने की अपील का लोगों ने किया पालन, कीमतों में गिरावट से बचा पैसा : पीएम मोदी

मणिपुर में जहरीली शराब त्रासदी: मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हुई, करीब 600 लोग बीमार
राशिफल 21 नवंबर: शनिवार को इन राशियों को मिलेंगे तरक्की और धन लाभ के अवसर
2,000 करोड़ की लागत, 1,547 करोड़ की कमाई, अब टिकटों के दाम में कटौती, क्या मुश्किल में फंस गई ‘रामायण’?
अंकिता से शादी को विक्की जैन ने बताया 'जैकपॉट', कहा- वे अकेले संभाल सकती हैं बड़ा परिवार
'बिग बॉस 20' में आम्रपाली के गेम की निरहुआ ने की तारीफ, बोले- लोगों को बना दिया दीवाना
राजनीति की विरासत छोड़ सिनेमा को चुना, जानिए नेहा शर्मा का एनआईएफटी से बॉलीवुड तक का सफर
दीपिका पादुकोण के माता-पिता से मुलाकात के लिए खास तैयारी, जब रणवीर सिंह ने बताया था राज
स्कूल में माधुरी दीक्षित को पड़ी थी बेंत से मार, गणित की क्लास के नाम से भी लगता था डर
शिल्पा शेट्टी ने बॉल एक्सरसाइज से दिया मंडे मोटिवेशन, बताया दिमाग और शरीर के लिए इसके फायदे
'ओम' के लिए साई पल्लवी ने कटवा दिए अपने लंबे बाल, मां ने देखा नया लुक तो काट दिया फोन
सालों बाद लाइमलाइट में लौटेंगी अलका याग्निक, सुभाष घई के न्योते पर बोलीं- 'मैं जरूर आऊंगी'
रोज पांच मिनट करें चक्की चालनासन, पाचन मजबूत और कमर भी होगी लचीली
ग्रीस में छुट्टियों का लुत्फ उठा रहे सैफ-करीना, सनसेट के सामने दिया रोमांटिक पोज
विश्व मधुमेह दिवस: क्या है डायबिटीज, युवाओं में क्यों बढ़ रहे इसके मामले; आयुर्वेद में बताए गए हैं निदान
'राजकुमार राव की जगह मनोज बाजपेयी होते तो किरदार में दम आ जाता', 'प्रहार' पर दर्शकों ने दिया ऐसा रिव्यू
शरीर की ऊर्जा को जाग्रत करते हैं ये 4 बंध, रोज अभ्यास से मिलेंगे कई फायदे
दीपावली पर क्यों खास है पद्मावती अम्मावारी मंदिर का दर्शन? जानिए 'सारे' की परंपरा और आस्था
दुनिया का इकलौता मंदिर जहां हनुमान जी के 9 रूप और 12 लीलाओं के दर्शन, चिट्ठी लिखने से पूरी होती है मन्नत
रीढ़ को लचीला और तनाव को दूर करता है मार्जरीआसन-बिटिलासन, जानें इसके फायदे
शरीर के साथ मन का भी अभ्यास : योग में धारणा और ध्यान से मिलता है मानसिक संतुलन और आत्मिक शांति
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
मन को शांत और एकाग्र करना है, रोज करें त्राटक, दूर होगी अनिद्रा और तनाव की समस्या
क्या आप भी योग करते समय शरीर पर डालते हैं जरूरत से ज्यादा जोर? आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
पसीने वाले मोजे और गीले पैर बन सकते हैं फंगल इन्फेक्शन की वजह, जानें लक्षण और बचाव के तरीके
पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर
वज्रासन : रोज 10 मिनट बैठने से मिलेगा फायदा, पाचन से लेकर मानसिक शांति तक बेहद कारगर
सर्दी-जुकाम और फ्लू में एंटीबायोटिक न लेना ही समझदारी,WHO ने दी चेतावनी
'इंडस्ट्री ने दोनों हाथ फैलाकर अपनाया', खराब सेहत से जूझ रहे शरद कपूर ने किया खुलासा
कुमार सानू ने बताया क्यों हैं वे 'मेलोडी किंग', बोले- गाना गाते वक्त खुद को समझता हूं हीरो
पिंच मयूरासन: कंधे-गर्दन के दर्द और तनाव से पाना है छुटकारा, तो रोज करें ये आसन
मिर्गी का दौरा पड़ते ही न हों परेशान, आपकी ये छोटी-सी समझदारी बचा सकती है मरीज की जान
क्या 'शराबी' में सच में नशे में थे बिग बी? अमिताभ बच्चन ने केबीसी में खोला बड़ा राज
'इंडियन आइडल' के मंच पर भावुक हुईं उर्मिला मतोंडकर, हिंदी सिनेमा और संगीत की सराहना की
रोज सिर्फ 5 मिनट करें हलासन, कमर दर्द और पेट की चर्बी से मिलेगा छुटकारा
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 22/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope