• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

यूपी,उत्तराखंड में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत,पंजाब में छा गई कांग्रेस

नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में शनिवार को आए नतीजों ने भाजपा के खेमे में खुशी की लहर दौड़ा दी। पार्टी को उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में ऐतिहासिक कामयाबी मिली है। जबकि, पंजाब में कांग्रेस ने शानदार सफलता हासिल की है। मणिपुर और गोवा में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी लेकिन बहुमत नहीं हासिल कर सकी है।

भाजपा ने उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड विधानसभा चुनावों में बिखरे हुए विपक्ष को बुरी तरह मात देते हुए शनिवार को धमाकेदार जीत दर्ज की। भाजपा नेताओं ने इस जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता को देते हुए इसे उनकी गरीब समर्थक नीतियों की जीत बताया। कांग्रेस के लिए पंजाब से राहत की खबर मिली जहां उसका सरकार बनाना अब तय हो चुका है।

यूपी...

मोदी की अगुवाई में भाजपा ने उत्तर प्रदेश में सत्ता से 15 साल के बनवास के बाद अपनी धमाकेदार वापसी की है। चुनाव में सपा एवं बसपा का बहुत खराब प्रदर्शन रहा। राज्य की 403 विधानसभा सीटों में भाजपा को 325 सीटों पर जीत मिली है। उत्तर प्रदेश में यह अभी तक किसी भी पार्टी को मिला सबसे बड़ा जनादेश है। सपा को 47 सीटें मिली हैं जबकि कांग्रेस 7 सीटें जीतने में कामयाब हुई है। बसपा के खाते में सिर्फ 19 सीटें गई हैं।


पंजाब:-
अंतिम रूझान तक कांग्रेस 3 सीटों के साथ सबसे आगे चल रही है जबकि 74 सीटे जीत ली है। अकाली ने 14 सीटे जीत ली है। आप ने 20 सीटे जीत ली है। बीजेपी ने 3 सीटे जीत ली है। अन्य ने 2 सीटे जीत ली है। बहुमत के लिए 117 सीटें जीतना जरूरी है।

उत्तराखंड-
उत्तराखंड में भाजपा को 57 सीटें मिली है। कांग्रेस 11 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर है। कांग्रेस के मुख्यमंत्री हरीश रावत दोनों सीटों से चुनाव हार गए। कांग्रेस 117 सदस्यीय पंजाब विधानसभा में 77 सीटें जीतकर स्पष्ट रूप से विजेता है। भाजपा तीन सीटों के साथ चौथे स्थान पर रही। आप 20 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर है। अकाली दल को 15 सीटें मिली हैं। मुख्यमंत्री हरीश रावत दोनों विधानसभा सीट हरिद्वार ग्रामीण और किच्छा से हार गए।

गोवा-
गोवा विधानसभा चुनाव की 40 सीटों पर मतगणना करीब करीब पूरी हो गई है। अंतिम रूझान तक कांग्रेस ने 3 सीटों पर बढत बनाए हुए है जबकि 14 सीट जीत ली है। वहीं बीजेपी ने 1 सीटों पर बढत बनाई हुई है और 12 सीटें जीत ली है। अन्य 1 सीटों पर बढत बनाए हुए है और 9 सीटें जीत ली है।
गोवा के मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पार्सेकर मंद्रेम विधानसभा सीट से चुनाव हार गए हैं। उन्हें कांग्रेस प्रतिद्वंद्वी दयानंद सोप्टे ने करीब 5,000 वोटों के अंतर से हराया।

मणिपुर-
मणिपुर की 60 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा ने 21 और कांग्रेस 28 सीटों पर जीत दर्ज की है।
राज्य के मुख्यमंत्री ओकराब इबोबी सिंह अपना चुनाव जीत गए हैं। मानवाधिकार कार्यकर्ता इरोम शर्मिला चुनाव हार गई हैं। उन्हें नोटा से भी कम वोट मिले हैं। इरोम शर्मिला को थाउबल सीट पर महज 85 वोट मिले।







[ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-Assembly Elections Results live updates of 5 states
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: assembly elections results 2017, assembly elections 2017, election results 2017, live updates on assembly election results, election results live updates, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved