नई दिल्ली। लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के कमांडर अबु दुजाना के मुठभेड़ में माने जाने के बाद सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के शीर्ष कमांडरों की लिस्ट तैयार की है। सुरक्षा बलों द्वारा तैयार इस हिट लिस्ट में 6 आतंकवादियों के नाम है। इन आतंकवादियों में जाकिर राशिद, रियाज, जीनत, शौकत, वसीम और अबू हमास का नाम शामिल है। इससे पहले इसी बर्ष सुरक्षाबलों ने 12 आतंकवादियों की सूची तैयार की थी। इनमें से अबु दुजाना, सबराज भट्ट, जुनैद और वसीर वानी सहित कई पहले ही मारे ही अलग-अलग मुठभेड़ों में मारे जा चुके है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
नई लिस्ट में इन आतंकवादियों के नाम
1. जाकिर राशिद
जाकिर राशिद भट्ट उर्फ मुसा आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन में 2013 में भर्ती हुआ था। नूरपुरा के अवंतीपुर का रहने वाला जाकिर दक्षिण कश्मीर का डिवीजनल कमांडर है।
2. रियाज ए एच नाइकू
रियाज एएच नाइकू उर्फ जुबर आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन में 2012 में भर्ती हुआ था। अवंतीपुर के तोकुण का रहने वाला रियाज जिला कमांडर है।
3 जीनत-उल-इस्लाम
जीनत-उल-इस्लाम उर्फ अल्कामा आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा में 2012 में भर्ती हुआ था। वह शोपियां के जानीपुरा का रहने वाला है।
4. वसीम
वसीम एएच उर्फ ओसामा शोपियां में लश्कर का कमांडर है वह 2014 में आतंकवादी बना था। वसीम बुरहान वानी समूह का हिस्सा हैं।
5. अबू हमास
अबू हमास आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का डिवीजनल कमांडर है। यह पाकिस्तानी आतंकवादी 2016 से कश्मीर में सक्रिय है।
6. शौकत अह तक
शौकत अह तक उर्फ हुजैफा आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा में 2011 में भर्ती हुआ था। अजंतपुर का रहने वाला यह आतंकी अभी पुलवामा में जिला कमांडर है।
पीएम मोदी सोमवार को सीबीआई के हीरक जयंती समारोह का करेंगे उद्घाटन
सजा के खिलाफ सोमवार को कोर्ट जा सकते हैं राहुल गांधी
मध्य प्रदेश के नसरुल्लागंज का नाम बदला, अब भेरुंदा कहलाएगा
Daily Horoscope