सुरक्षा बलों ने तैयार की आतंकियों की हिट लिस्ट, ये 6 मोस्ट वांटेड आतंकवादी

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 02 अगस्त 2017, 6:35 PM (IST)

नई दिल्ली। लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के कमांडर अबु दुजाना के मुठभेड़ में माने जाने के बाद सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के शीर्ष कमांडरों की लिस्ट तैयार की है। सुरक्षा बलों द्वारा तैयार इस हिट लिस्ट में 6 आतंकवादियों के नाम है। इन आतंकवादियों में जाकिर राशिद, रियाज, जीनत, शौकत, वसीम और अबू हमास का नाम शामिल है। इससे पहले इसी बर्ष सुरक्षाबलों ने 12 आतंकवादियों की सूची तैयार की थी। इनमें से अबु दुजाना, सबराज भट्ट, जुनैद और वसीर वानी सहित कई पहले ही मारे ही अलग-अलग मुठभेड़ों में मारे जा चुके है।

नई लिस्ट में इन आतंकवादियों के नाम

1. जाकिर राशिद
जाकिर राशिद भट्ट उर्फ मुसा आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन में 2013 में भर्ती हुआ था। नूरपुरा के अवंतीपुर का रहने वाला जाकिर दक्षिण कश्मीर का डिवीजनल कमांडर है।

2. रियाज ए एच नाइकू
रियाज एएच नाइकू उर्फ जुबर आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन में 2012 में भर्ती हुआ था। अवंतीपुर के तोकुण का रहने वाला रियाज जिला कमांडर है।

3 जीनत-उल-इस्लाम
जीनत-उल-इस्लाम उर्फ अल्कामा आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा में 2012 में भर्ती हुआ था। वह शोपियां के जानीपुरा का रहने वाला है।

4. वसीम
वसीम एएच उर्फ ओसामा शोपियां में लश्कर का कमांडर है वह 2014 में आतंकवादी बना था। वसीम बुरहान वानी समूह का हिस्सा हैं।

5. अबू हमास

अबू हमास आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का डिवीजनल कमांडर है। यह पाकिस्तानी आतंकवादी 2016 से कश्मीर में सक्रिय है।

6. शौकत अह तक
शौकत अह तक उर्फ हुजैफा आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा में 2011 में भर्ती हुआ था। अजंतपुर का रहने वाला यह आतंकी अभी पुलवामा में जिला कमांडर है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

आपको बता दें कि सुरक्षा बलों ने मंगलवार को जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के कमांडर अबु दुजाना को मार गिराया था। मारे गए आतंकवादी के सिर पर 15 लाख रुपये का इनाम था। जम्मू एवं कश्मीर पुलिस ने अबु दुजाना के मारे जाने को एक बड़ी उपलब्धि बताया था। लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर दुजाना 2012 से दक्षिणी कश्मीर में सक्रिय था। पाक के कब्जे वाले कश्मीर के गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र का निवासी दुजाना अगस्त 2015 में उधमपुर हमला सहित भारतीय सुरक्षा बलों पर किए गए कई हमलों में शामिल था। इस हमले मेंं बीएसएफ के दो जवान शहीद हो गए थे, जबकि 12 अन्य घायल हो गए थे।

ये भी पढ़ें - इस पेड से निकल रहा है खून, जानिए पूरी कहानी