• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मुझे मीम-जनरेटर बनने से कोई परेशानी नहीं- जया बच्चन

 - India News in Hindi

मुंबई । दिग्गज एक्ट्रेस और राजनेता जया बच्चन ने कहा है कि उन्हें एंटरटेनमेंट का सोर्स और "मीम-जनरेटर" बनने में कोई आपत्ति नहीं है। जया बच्चन, अपनी बेटी श्वेता बच्चन के साथ, अपनी पोती नव्या नवेली के पॉडकास्ट 'व्हाट द हेल, नव्या' के दूसरे सीजन में दिखाई दीं। तीनों ने 'जया-इंग' शब्द पर चर्चा की। श्वेता और नव्या ने जया को इस शब्द का मतलब समझाया। श्वेता ने कहा कि जब कोई 'नमकीन' होता है, तो कहा जाता है कि वह व्यक्ति 'जया-इंग' है। श्वेता ने अपनी मां से कहा: "आप इंटरनेट सेंसेशन हैं, एक मीम-जनरेटर हैं।"
पॉडकास्ट के दौरान, हंसते हुए जया बच्चन ने कहा, "मैं कुछ लोगों को खाना देती हूं जो लोग मुझ पर तरह-तरह के मीम्स बनाते हैं। मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है, लेकिन, जो लोग मुझ पर मीम बना रहे हैं, वो बहुत ही बुरा बना रहे हैं, उन्हें ये काम अच्छी तरह से करना चाहिए।"
श्वेता ने बताया कि एक मां या हाउसवाइफ का होना थैंकलेस जॉब है और इसे बस मान लिया जाता है, लेकिन घर चलाना मिनी बिजनेस की तरह है और कोई भी इसका सम्मान नहीं करता है।
उन्होंने कहा, ''इसको कोई सम्मान नहीं दिया गया। यह कुछ ऐसा है जो आपको करना चाहिए। अगर आप हाउसवाइफ बनना बंद कर देंगे तो सब कुछ अस्त-व्यस्त हो जाएगा। यह कुछ ऐसा है, जिसे बस मान लिया गया है।
प्रोफेशन के रूप में यह भी नहीं लिखा जाता कि आप हाउसवाइफ हैं। आप एचआर, फाइनेंस, डे-टू-डे मैनेजमेंट कर रहे हैं। आप असल से मिनी बिजनेस चला रहे हैं और दिमाग को शेप दे रहे हैं।''
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: meme-generator, jaya bachchan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved