• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बंगाल चुनाव में ममता सरकार को उखाड़ फेंकेगी जनता : लॉकेट चटर्जी

People will overthrow Mamata government in Bengal elections: Locket Chatterjee - Kolkata News in Hindi

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने शुक्रवार को समाप्त बजट सत्र में संसद में पारित वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 का विरोध किया है। उन्होंने केंद्र में सत्ता परिवर्तन के बाद विधेयक को पलटने की बात कही है। पूर्व भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी ने शुक्रवार को इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल में भी तृणमूल सरकार गिरने वाली है।
लॉकेट चटर्जी ने आईएएनएस से कहा, "बहुत बड़ा स्कैम करने के बाद भी ममता बनर्जी के पास बहुत हिम्मत है। उनकी खुद की पार्टी में इतनी समस्या है, वह भारत सरकार चलाएंगी और उसके बाद संशोधन होगा? यह बात वह किसे बता रही हैं?"

उन्होंने कहा, "पश्चिम बंगाल की जनता जान चुकी है कि ममता बनर्जी की सरकार भ्रष्ट है। उन्होंने 26,000 लोगों की नौकरी खा ली। लोगों की नौकरी जाने के लिए वह खुद जिम्मेदार हैं। वहीं, 2026 के बंगाल चुनाव में जनता तृणमूल सरकार को उखाड़ फेंकेगी।"

राज्य के स्कूल भर्ती घोटाले से जुड़े कलकत्ता हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट की तरफ से बरकरार रखने के फैसले पर भाजपा नेता ने कहा, "यह पश्चिम बंगाल के लिए काला दिन है। इसे इतिहास में लिखा जाएगा। प्रदेश में करीब 26,000 लोगों की नौकरी चली गई। इसमें 26,000 परिवार शामिल हैं। ऐसे में प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से, ममता बनर्जी ने 26,000 परिवारों की हत्या की है। उन्हें पता है कि उन्होंने भ्रष्टाचार किया है। अब सरकार के ऊपर प्रश्न उठेगा। इसे दबाने के लिए काफी प्रयास किया गया।"

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा के ममता बनर्जी को हिटलर कहने पर लॉकेट चटर्जी ने कहा, "सभी को पता है कि ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल की जनता के साथ बहुत बड़ा अन्याय किया है। इसके बाद वह भाजपा और सीपीएम पर आरोप लगा रही हैं। आरजी कर अस्पताल मामले में भी ऐसा देखा गया। लेकिन, अब वह बच नहीं पाएंगी। पश्चिम बंगाल की जनता उन्हें जवाब देगी।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-People will overthrow Mamata government in Bengal elections: Locket Chatterjee
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kolkata, west bengal, mamata banerjee, budget session, waqf amendment bill, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kolkata news, kolkata news in hindi, real time kolkata city news, real time news, kolkata news khas khabar, kolkata news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved