• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मोदी का TMC पर हमला, बोले– लूट और डराने-धमकाने की हदें पार; आज असम–बंगाल दौरे पर जाएंगे PM

Modi attacks TMC, says looting and intimidation have crossed all limits; PM to visit Assam and Bengal today - Kolkata News in Hindi

कोलकाता/गुवाहटी | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को पश्चिम बंगाल और असम के दो दिवसीय दौरे पर रवाना होंगे। दौरे से पहले उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। प्रधानमंत्री ने कहा कि बंगाल के लोग तृणमूल कांग्रेस के मिसमैनेजमेंट से परेशान हैं और राज्य में लूटपाट व डराने-धमकाने की सारी हदें पार हो चुकी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि पश्चिम बंगाल के लोगों को केंद्र सरकार की कई योजनाओं का लाभ मिल रहा है, लेकिन राज्य में तृणमूल कांग्रेस के कुशासन के कारण जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इसी वजह से आज बंगाल में भाजपा ही लोगों की एकमात्र उम्मीद बनकर उभरी है।
प्रधानमंत्री मोदी अपने दौरे के दौरान पश्चिम बंगाल में लगभग 3,200 करोड़ रुपये और असम में करीब 15,600 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रमों के बाद वे शाम को गुवाहटी पहुंचेंगे।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी पिछले छह महीनों में पांचवीं बार पश्चिम बंगाल का दौरा कर रहे हैं। इससे पहले वे 29 मई को अलीपुरद्वार, 18 जुलाई को दुर्गापुर, 22 अगस्त को कोलकाता मेट्रो परियोजना के उद्घाटन और 14-15 सितंबर को कोलकाता में आयोजित सशस्त्र बल सम्मेलन में शामिल हो चुके हैं।
आज के कार्यक्रम
प्रधानमंत्री मोदी सुबह 11:15 बजे पश्चिम बंगाल के नादिया जिले के राणाघाट पहुंचेंगे। यहां वे नेशनल हाईवे-34 के बराजागुली–कृष्णनगर सेक्शन के 66.7 किलोमीटर लंबे फोर-लेन मार्ग का उद्घाटन करेंगे और एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा उत्तर 24 परगना जिले में NH-34 के बरासात–बराजागुली सेक्शन के 17.6 किलोमीटर लंबे फोर-लेन सड़क प्रोजेक्ट की आधारशिला भी रखेंगे। इससे कोलकाता से सिलीगुड़ी के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी और यात्रा का समय लगभग दो घंटे कम होने की उम्मीद है।
इसके बाद प्रधानमंत्री असम जाएंगे, जहां वे गुवाहटी स्थित गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की नई टर्मिनल बिल्डिंग का उद्घाटन करेंगे। यह देश का पहला प्रकृति-थीम पर आधारित एयरपोर्ट टर्मिनल है, जिसकी डिजाइन बांस थीम पर तैयार की गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Modi attacks TMC, says looting and intimidation have crossed all limits; PM to visit Assam and Bengal today
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: modi attacks, tmc, intimidation, pm to visit assam, bengal, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kolkata news, kolkata news in hindi, real time kolkata city news, real time news, kolkata news khas khabar, kolkata news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved