• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

एच.डी कुमारस्वामी ने कहा, BJP कर्नाटक में लोकतंत्र का मजाक बना रही है

कोलकाता। कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने अपनी पार्टी के विधायकों का बड़ी रकम की पेशकश कर शिकार करने के प्रयास को लेकर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला बोला और कहा कि विधायकों के साथ इस तरह का व्यवहार किया जा रहा है, जैसे वे कोई असबाब हों। यहां के ब्रिगेड परेड मैदान में भाजपा विरोधी नेताओं की रैली को संबोधित करते हुए कुमारस्वामी ने भगवा पार्टी पर लोकतंत्र का मजाक बनाने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि घटनाक्रमों को गंभीरता से लिए जाने की जरूरत है, क्योंकि विधायकों की प्रतिष्ठा और स्वाभिमान दांव पर लगा है।

कुमारस्वामी ने कहा कि यह आज राष्ट्रीय मुद्दा बन गया है। भाजपा के नेता कांग्रेस और जनता दल (सेकुलर) के विधायकों को नगद बड़ी रकम की पेशकश कर इस्तीफा देने और उनके साथ हो जाने के लिए कह रहे हैं। विधायकों के साथ माल-असबाब जैसा व्यवहार किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि हमारे लिए यह बुरा दौर है, क्योंकि विधायकों की प्रतिष्ठा और स्वाभिमान दांव पर लगा है। वे कर्नाटक में लोकतंत्र का मजाक बना रहे हैं। इसे गंभीरता से देखे जाने की जरूरत है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-HD Kumaraswamy said , BJP is making fun of democracy in Karnataka
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hd kumaraswamy, bjp, karnataka, siddaramaiah, prime minister narendra modi, amit shah, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kolkata news, kolkata news in hindi, real time kolkata city news, real time news, kolkata news khas khabar, kolkata news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved