• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नवनिर्मित जगन्नाथ मंदिर परिसर का किया निरीक्षण, कहा- 'अध्यात्मवाद और सौहार्द्र का अद्भुत संगम होगा'

Chief Minister Mamata Banerjee inspected the newly constructed Jagannath temple complex. - Kolkata News in Hindi

कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को दीघा स्थित नवनिर्मित जगन्नाथ मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। वह सुबह 11:15 बजे डुमुरजला हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा दीघा के लिए रवाना हुईं और वहां पहुंचने के बाद मंदिर परिसर का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यह स्थान अध्यात्मवाद और सौहार्द्र का अद्भुत संगम होगा। मुख्यमंत्री ने मंदिर की वास्तुकला की सराहना की और उम्मीद जताई कि इससे दीघा में पर्यटन को और बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह जगन्नाथ मंदिर समुद्र के किनारे स्थित एक नया तीर्थस्थल बनेगा, जो पर्यटकों की संख्या में वृद्धि करेगा। उन्होंने इसे बंगाल की हजारों साल पुरानी स्थापत्य कला और संस्कृति का प्रतीक बताया। मुख्यमंत्री के साथ राज्य के मंत्री अरूप विश्वास, चंद्रिमा भट्टाचार्य और राज्य पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार भी थे। मुख्यमंत्री ने मंदिर के पुजारियों से बातचीत की और पूजा-अर्चना की तैयारियों का जायजा लिया।
अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर बुधवार को मंदिर में देवताओं की प्राणप्रतिष्ठा का आयोजन किया जाएगा। इससे पहले मंगलवार को विशेष होम यज्ञ का आयोजन होगा। मुख्यमंत्री इसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दीघा पहुंची हैं।
मंदिर सूत्रों के अनुसार, उद्घाटन से पहले ही कई धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो चुके हैं। पुरी के जगन्नाथ मंदिर से आए राजेश दयितापति के नेतृत्व में शांति यज्ञ हो रहा है। इस्कॉन के उपाध्यक्ष राधारमण दास और उनके साथ जुड़े लगभग 60 भक्त भी मंगलीक कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं। पिछले गुरुवार से चार यज्ञकुंडों के बीच महाकुंड जलाकर वेद मंत्रोच्चार और पूजा की जा रही है। जगन्नाथ, बलराम, सुभद्रा और सुदर्शन सहित कई देवताओं का दुग्ध स्नान भी सम्पन्न हो चुका है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Chief Minister Mamata Banerjee inspected the newly constructed Jagannath temple complex.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chief minister, mamata banerjee, inspected, newly, constructed, jagannath, temple, complex, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kolkata news, kolkata news in hindi, real time kolkata city news, real time news, kolkata news khas khabar, kolkata news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved