• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ऋषिकेश की स्टर्डिया फैक्ट्री कैंपस में लगी आग

Fire breaks out in Studia factory campus in Rishikesh - Rishikesh News in Hindi

ऋषिकेश। देहरादून-ऋषिकेश के एम्स रोड पर बनी आवास विकास कॉलोनी से सटी स्टर्डिया फैक्ट्री कैंपस में गुरुवार देर शाम आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। इसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची। गौरतलब है कि स्टर्डिया फैक्ट्री कैंपस का दो साल से न्यायालय में केस चल रहा है। इसके बाद इसे सीज कर बंद किया गया। परिसर में काफी घनी झाड़ियां उग आई हैं। इन्हीं झाड़ियों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। तेज हवा के साथ आग पूरे कैंपस में फैलती चली गई। आग को बुझाने के लिए जब फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, तो न्यायालय में मामला होने के कारण कैंपस के भीतर नहीं पहुंच पाईं। फायर कर्मी दीवार फांदकर आग बुझाने की कोशिश में हैं।
स्टर्डिया फैक्ट्री कैंपस के पास ही शिवाजी नगर बसा हुआ है। कैंपस में लगी आग के धुएं के गुबार से यहां का पूरा इलाका धुएं से ढक गया है। वहीं बगल में आवास विकास कालोनी, शिवा एंक्लेव, श्री गुरु राम राय स्कूल के आसपास की आबादी के समक्ष भी खतरा मंडराने लगा है।
आग किस कारण से लगी, इसका अभी कुछ पता नहीं चला है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Fire breaks out in Studia factory campus in Rishikesh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: fire, breaks, studia, factory, campus, rishikesh, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, rishikesh news, rishikesh news in hindi, real time rishikesh city news, real time news, rishikesh news khas khabar, rishikesh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved