• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बारिश में चट्टान टूटने से हाईवे बंद, बद्रीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब जा रहे यात्री फंसे

Highway closed due to rock break in rain, passengers going to Badrinath Dham and Hemkund Sahib stranded - Joshimath News in Hindi

जोशीमठ । बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिरही के पास चट्टान टूटने से बदरीनाथ हाईवे बंद हो गया है। सुबह करीब 7:30 बजे भारी बारिश के बीच चट्टान का एक हिस्सा टूटकर हाईवे पर आ गया। बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर जा रहे तीर्थयात्रियों के वाहनों के पहिए रविवार सुबह थम गए। बदरीनाथ हाईवे पर अचानक चट्टान का एक हिस्सा टूटकर गिर गया, जिस कारण यहां हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। तीर्थयात्री हाईवे खुलने का इंतजार कर रहे हैं। एनएचआईडीसीएल की ओर से हाईवे को खोलने के लिए जेसीबी मशीनें लगाई गई है। हाईवे खोलने के प्रयास जारी है, लेकिन फिलहाल यहां यात्रियों को हाईवे खुलने के लिए इंतजार करना पड़ेगा। उत्तराखंड में मौसम को देखते हुए पहले ही मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Highway closed due to rock break in rain, passengers going to Badrinath Dham and Hemkund Sahib stranded
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: highway closed due to rock break in rain, passengers going to badrinath dham and hemkund sahib stranded, badrinath dham, hemkund sahib, highway closed, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, joshimath news, joshimath news in hindi, real time joshimath city news, real time news, joshimath news khas khabar, joshimath news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved