• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

देव संस्कृति विश्वविद्यालय की गौशाला में श्रद्धा के साथ मनाई गई गोवर्धन पूजा

Govardhan Puja was celebrated with devotion in the cowshed of Dev Sanskriti University - Haridwar News in Hindi

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ गोमाता का पूजन, गोसेवा और संरक्षण का दिया संदेश खास खबर। हरिद्वार देव संस्कृति विश्वविद्यालय परिसर स्थित गौशाला में गोवर्धन पूजा का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। गौमाता को तिलक लगाकर, पुष्प अर्पित किए गए और आरती उतारी गई। उपस्थित लोगों ने गोवंश के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में शांतिकुंज एवं देवसंस्कृति विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने गौमाता के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए गोसेवा को भारतीय संस्कृति और परंपरा का महत्वपूर्ण अंग बताया। इस अवसर पर गौशाला में गायों को हरा चारा एवं गुड़ खिलाया गया। गौशाला की स्वच्छता और गोवंश की देखभाल से जुड़ी गतिविधियां भी की गईं।
इस अवसर पर श्रीमती शैफाली पण्ड्या ने कहा कि भारतीय संस्कृति के पर्व एवं त्योहार परंपराओं के निर्वहन के साथ ही जीवन को प्रकृति के अनुकूल बनाने और उसके प्रति उत्तरदायित्व निभाने की प्रेरणा देते हैं।
विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित इस पर्व ने विद्यार्थियों और कर्मचारियों को भारतीय संस्कृति में गोवंश के महत्व से परिचित कराया। इस अवसर पर शांतिकुंज व्यवस्थापक योगेन्द्र गिरि, कुलसचिव बलदाउ देवांगन सहित शांतिकुंज व देवसंस्कृति विवि परिवार के अनेक लोग उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Govardhan Puja was celebrated with devotion in the cowshed of Dev Sanskriti University
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: govardhan puja dev sanskriti university, haridwar govardhan puja gaushala, dsvv haridwar gau seva, dev sanskriti vishwavidyalaya news, vedic gau puja haridwar, uttarakhand culture news, news in hindi, latest news in hindi, news, haridwar news, haridwar news in hindi, real time haridwar city news, real time news, haridwar news khas khabar, haridwar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

गॉसिप्स

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved