• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

उत्तराखंड : बस खाई में गिरने से 48 की मौत, PM मोदी-CM रावत ने जताया शोक

Uttarakhand : Bus falls into a ditch in Kotdwar and many passenger die - Dehradun News in Hindi

पौड़ी। उत्तराखंड में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। नैनीडांडा ब्लॉक में पिपली-भौन मोटर मार्ग पर एक बस खाई में गिर गई। UK12C-0159 नंबर की यह बस रविवार सुबह करीब छह बजे धौन गांव से रामनगर की ओर चली थी। ग्वीन पुल के पास बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। आपदा कन्ट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार 48 लोगो की मौत हो गई।
वहीं सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासन की टीम मौके रवाना हो गई है। एसडीआरफ की टीम तीन हैलीकॉप्टर के साथ रवाना हुई है। बताया जा रहा है कि यह बस 28 सीटर थी और काफी ओवरलोडेड होने की वजह से सडक़ से करीब 60 मीटर नीचे संगुड़ी गदेरे (बरसाती नाले) में गिरी है।

PM मोदी और CM त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जताया शोक-
पौड़ी गढ़वाल की घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दुख जताया और हर संभव मदद का भरोसा दिया। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा, पौड़ी जिले के धूमाकोट के पास बस दुर्घटना का समाचार पा कर बहुत गहरा दुख हुआ है। मैंने जिला प्रशासन को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिये हैं। स्थानीय प्रशासन, पुलिस व एसडीआरएफ बचाव कार्य में जुट गए हैं।

मुआवजे का ऐलान:-
मुख्यमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वाले परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है। उन्होंने कहा, मृतकों के आश्रितों को 2-2 लाख रुपए, घायलों को 50-50 हजार रुपए की त्वरित आर्थिक सहायता राशि अविलम्ब उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। आवश्यक होने पर घायलों को उपचार के लिए देहरादून लाने के लिए हेलीकॉप्टर का भी प्रयोग किया जाएगा।


50 से ज्यादा लोग बस में थे सवार:-
कुछ यात्रियों को रामनगर से दिल्ली के लिए बस पकड़नी थी। बताया जा रहा है कि बस में 50 से ज्यादा लोग सवार थे। प्रशासन ने अभी मौतों की संख्या के बारे में आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए एसडीआरएफ (राज्य आपदा राहत बल) और पुलिस की टीमें भेजी गई हैं। स्थानीय लोग भी रेस्क्यू में जुटे हुए हैं।

खाई में गिरने के बाद दो टुकड़े हुई बस:-
चश्मदीदों के मुताबिक इस दौरान अनियंत्रित होने के बाद बस खाई में गिर गई। सड़क से तकरीबन 100 मीटर नीचे एक बरसाती नाले में गिरने के बाद बस के दो टुकड़े हो गए। बाद में फंसे हुए शवों को ग्रामीणों की मदद से बस से बाहर निकाला जा रहा है। हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Uttarakhand : Bus falls into a ditch in Kotdwar and many passenger die
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: uttarakhand, bus falls, kotdwar, passenger die, उत्तराखंड, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dehradun news, dehradun news in hindi, real time dehradun city news, real time news, dehradun news khas khabar, dehradun news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved