• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

बंदूक लेकर डांस करने वाले विधायक की अभी तक भाजपा से नहीं हुई छुट्टी

देहरादून। बंदूकों के साथ नाचते दिखाई दिए उत्तराखंड के विवादित भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को अभी तक पार्टी से निष्कासित नहीं किया गया है। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को स्पष्ट किया कि अनिश्चितकाल के लिए निलंबित किए गए विधायक को अभी तक पार्टी से निष्कासित नहीं किया गया है, लेकिन निष्कासन के मुद्दे पर 10 दिन का नोटिस उन्हें भेजा गया है।

उत्तराखंड के भाजपा प्रमुख अजय भट्ट ने बुधवार को चैंपियन को नोटिस दिया। विपक्ष ने इस मुद्दे पर भाजपा पर तीखा हमला किया था।

राज्य कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं के एक दल ने वीडियो के आधार पर चैंपियन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की और उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने को कहा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Disputed MLA of Uttarakhand has not yet discharged from BJP
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mla kunwar pranav singh champion, bhartiya janta party, indefinitely, suspended, 10-day notice, uttarakhand, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dehradun news, dehradun news in hindi, real time dehradun city news, real time news, dehradun news khas khabar, dehradun news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved