वाराणसी। नाविक अशोक साहनी के लिए गुरुवार का दिन आश्चर्य व खुशी भरा रहा। ऐसा कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के संदेश के साथ पार्टी नेताओं के एक समूह के अशोक साहनी के घर पहुंचने से हुआ। प्रियंका गांधी ने 10 जनवरी को वाराणसी की यात्रा के दौरान अशोक के नाव की सवारी की थी। अशोक ने इस महीने के अंत में होने वाली अपनी बेटी के शादी में उन्हें आमंत्रित किया था। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
अशोक के घर पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय राय ने कहा कि प्रियंका गांधी ने एक पत्र और एक साड़ी के जरिए नाविक के बेटी को अपनी शुभकामनाएं भेजी हैं।
अशोक की खुशी साफ झलक रही थी। अशोक ने कहा कि कई वीआईपी लोगों ने उनकी नाव की सवारी की है, लेकिन किसी ने इस तरह का अपनत्व भरा रुख नहीं दिखाया। (आईएएनएस)
केजरीवाल के जेल में मीठा खाने पर मनोज तिवारी का तंज, तिहाड़ से डासना जेल शिफ्ट करने की मांग
दिल्ली वक्फ बोर्ड मामला : पूछताछ के लिए ईडी के सामने पेश हुए अमानतुल्ला खान
रामनवमी पर मुर्शिदाबाद में हुई झड़प के लिए ममता ने चुनाव आयोग को ठहराया जिम्मेदार
Daily Horoscope