• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

इफ्तार मामले में शिकायत करने वाले नेता रजत जायसवाल को मिली जान से मारने की धमकी

Leader Who Complained About Iftar Event Receives Death Threats - Varanasi News in Hindi

बनारस । गंगा नदी में इफ्तार पार्टी को लेकर शिकायत करने वाले भाजपा युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष रजत जायसवाल को अब जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। यह धमकियां इंटरनेशनल कॉल और ईमेल के जरिए दी जा रही हैं। रजत जायसवाल ने इस मामले में वाराणसी के सिगरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस अब इन धमकियों की गंभीरता से जांच कर रही है और अंतरराष्ट्रीय नंबरों और ईमेल आईडी को ट्रेस करने में जुटी है। बता दें कि कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें गंगा के बीच नाव पर इफ्तार पार्टी आयोजित की जा रही थी। इस दौरान चिकन बिरयानी के अवशेष गंगा में फेंके जाने की शिकायत भी सामने आई थी। इस मामले को लेकर रजत जायसवाल ने शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने मदनपुरा इलाके के 14 युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
रजत जायसवाल ने आईएएनएस से बताया कि उन्हें पहले एक कॉल आया, जिसमें सामने वाला व्यक्ति पाकिस्तानी पंजाबी भाषा में बात कर रहा था। इसके बाद उन्हें ईमेल के जरिए भी धमकी दी गई।
उन्होंने कहा कि 25-30 लोग उनसे बहस करना चाहते हैं और उन्हें एक जगह बुलाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने आशंका जताई कि इसके पीछे कोई पुरानी रंजिश भी हो सकती है।
उन्होंने बताया कि इस पूरी जानकारी को उन्होंने डीसीपी काशी जोन 3 गौरव बंसवाल को सौंप दिया है और सिगरा थाने में एफआईआर भी दर्ज हो चुकी है। रजत ने कहा कि प्रशासन उनका पूरा सहयोग कर रहा है और पुलिस लगातार मामले की जांच में लगी है।
रजत जायसवाल ने आगे कहा कि उन्हें विशेष समुदाय के द्वारा गाली दी जा रही है और मारने की धमकी दी जा रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Leader Who Complained About Iftar Event Receives Death Threats
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: death threat, iftar event, rajat jaiswal, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, varanasi news, varanasi news in hindi, real time varanasi city news, real time news, varanasi news khas khabar, varanasi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved