• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भारत के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है पीएम मोदी का नेतृत्व: साक्षी महाराज

PM Modis leadership is a historic achievement for India: Sakshi Maharaj - Unnao News in Hindi

उन्नाव। भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने रविवार को मीडिया से बात करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्र सरकार के कार्यों की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश ने ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का व्यक्तित्व असाधारण है और उन्होंने विकास, सुशासन तथा जनकल्याण के जरिए जनता का विश्वास जीता है। इस दौरान उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर जुबानी हमला बोला। साक्षी महाराज ने कहा कि भारत के लिए और भारत की जनता के लिए यह ऐतिहासिक उपलब्धि है। मोदी कोई साधारण व्यक्ति नहीं हैं; उनका व्यक्तित्व जमीन से लेकर आकाश तक छूता है। गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में सेवा देने के बाद वह देश के प्रधानमंत्री बने और आजादी के बाद सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्रियों में शामिल हो गए हैं। 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' के मंत्र के साथ प्रधानमंत्री मोदी ने देश के विकास को नई दिशा दी है। सांसद ने कहा कि गंगोत्री से गंगासागर और कन्याकुमारी से कश्मीर तक विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने उन्नाव क्षेत्र में एक्सप्रेसवे, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और बिजली व्यवस्था में सुधार का भी उल्लेख किया।
तृणमूल कांग्रेस के सांसदों के भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर साक्षी महाराज ने कहा कि राजनीति में बदलाव होते रहते हैं और यह संबंधित सांसदों के विवेक पर निर्भर करता है। उन्होंने कहा कि यदि कोई सांसद प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में काम करना चाहता है और सेवक बनकर जनता की सेवा करना चाहता है, तो उसका स्वागत है। यहां कोई मंत्री या विधायक नहीं, बल्कि सेवक बनकर काम करना पड़ता है।
मीनाक्षी नटराजन के नामांकन विवाद पर भाजपा सांसद ने कहा कि यदि कोई कानूनी त्रुटि होती तो न्यायालय संज्ञान लेता। उन्होंने कहा कि अपनी गलती का आरोप दूसरों पर लगाना मूर्खता है। मामला सुप्रीम कोर्ट तक गया, लेकिन यदि कोई कमी होती तो अदालत कार्रवाई करती।
बांगरमऊ क्षेत्र में संत मिलनदास की हत्या को लेकर साक्षी महाराज ने गहरा आक्रोश व्यक्त किया और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि पुलिस और प्रशासन को निष्पक्ष जांच कर सभी आरोपियों को कानून के दायरे में लाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाएगा और इस मामले में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। सांसद ने बताया कि उन्होंने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से भी बातचीत की है।
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के इस बयान कि 'अगर यूपी में भाजपा जीत गई तो यह देश का आखिरी चुनाव होगा' पर साक्षी महाराज ने कहा कि निर्वाचन आयोग पारदर्शी तरीके से चुनाव कराता है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी वोटों पर डकैती डालने की राजनीति करती रही है। उत्तर प्रदेश की जनता प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व पर भरोसा करती है।
अखिलेश यादव के फेक एनकाउंटर संबंधी बयान पर साक्षी महाराज ने कहा कि कानून का पालन करना सभी की जिम्मेदारी है। यदि कोई कानून का सम्मान नहीं करेगा और आत्मसमर्पण नहीं करेगा, तो कानून के अनुसार पुलिस कार्रवाई करेगी। अपराध के खिलाफ सख्ती जरूरी है और पीड़ितों को न्याय मिलना चाहिए।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-PM Modis leadership is a historic achievement for India: Sakshi Maharaj
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sakshi maharaj, narendra modi leadership, bjp uttar pradesh, unnao news, indian politics statement, development india, akhilesh yadav response, up political news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, unnao news, unnao news in hindi, real time unnao city news, real time news, unnao news khas khabar, unnao news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved