• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सिद्धार्थनगर में नाले में गिरी बस, 3 की मौत, साइकिल सवार को बचाने की कोशिश में हादसा

Bus falls into drain in Siddharthnagar, 3 dead, accident while trying to save a cyclist, Siddharthanagar. - siddharth nagar News in Hindi

सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में शुक्रवार शाम साइकिल सवार को बचाने की कोशिश में बस नाले में जा गिरी। हादसे में साइकिल सवार सहित तीन लोगों की मौत हो गई और करीब 24 लोग घायल हो गए। पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्राची सिंह ने बताया कि पुलिस को शुक्रवार शाम लगभग साढ़े छह बजे सूचना मिली कि एक बस जो बलरामपुर से सिद्धार्थनगर आ रही थी, ढेबरुवा थाना अंतर्गत चरगहवा नाले में गिर गई। उन्होंने बताया कि सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को निकाला, हादसे के समय बस में 53 लोग सवार थे।
सिंह ने बताया कि इस हादसे में एक किशोर समेत तीन लोगों की मौत हो गई।
उन्होंने कहा कि साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में हादसा हुआ। साइकिल सवार की भी मौत हो गई। मृतकों की पहचान साइकिल सवार मंगनी राम (50) और बस यात्री अजय वर्मा (14) तथा गामा (65) के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक हादसे में 24 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं जिनका सीएससी बढ़नी और सिद्धार्थनगर जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। बस सवार मुंडन कार्यक्रम से लौट रहे थे।
वहीं शुक्रवार शाम प्रतापगढ़ से भी हादसे की ऐसी ही खबर मिली। यहां बाघराय क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 20 लोग घायल हो गए।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bus falls into drain in Siddharthnagar, 3 dead, accident while trying to save a cyclist, Siddharthanagar.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bus falls, into drain, siddharthnagar, 3 dead, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, siddharth nagar news, siddharth nagar news in hindi, real time siddharth nagar city news, real time news, siddharth nagar news khas khabar, siddharth nagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved