• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

UP : संपत्ति विभाग का प्रबंधक 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

up officer caught taking Rs 20000 bribe - Muradabad News in Hindi

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में बुधवार रात आवास विकास के संपत्ति विभाग के प्रबंधक को एंटीकरप्शन टीम ने 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। एंटीकरप्शन टीम को रिश्वत लिए जाने की सूचना एक महिला ने दी थी, जहां प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर आवंटन के नाम पर रुपये की मांग की जा रही थी। (21:40) एंटीकरप्शन टीम ने आवास विकास में संपत्ति अधिकारी के रूप में कार्यरत सुभाष चंद्र मौर्य को शहर के बुद्धि विहार स्थित कार्यालय से गिरफ्तार किया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर आवंटन के लिए उन्होंने निर्देश चौधरी से 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। जिस की उन्होंने 27 नवंबर को एक शिकायत एंटीकरप्शन टीम से की थी। इसके बाद एंटी करप्शन टीम ने संपत्ति अधिकारी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। एंटी करप्शन टीम के मुरादाबाद प्रभारी अब्दुल रज्जाक के मुताबिक, आवास विकास के संपत्ति प्रबंधक ने निर्देश चौधरी नाम की महिला से आवास आवंटन के नाम पर 20 हजार रुपये मांगे थे। शिकायत कर्ता ने एक वर्ष पूर्व मकान आवंटन के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरा था। महिला जब आवास विकास कार्यालय गई तो उससे मकान आवंटन के नाम पर संपत्ति प्रबंधक सुभाष चंद्र मौर्य ने 20 हजार रुपये की मांग की थी।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-up officer caught taking Rs 20000 bribe
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: up officer, taking bribe, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, muradabad news, muradabad news in hindi, real time muradabad city news, real time news, muradabad news khas khabar, muradabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved