• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

प्रेम प्रसंग बना हत्या का कारण ; छाता में गोली मारकर हत्या करने वाला युवक गिरफ्तार

Love affair became the reason for murder; The youth who shot and killed the girl with an umbrella has been arrested - Mathura News in Hindi

मथुरा। गत 25 को रात 22.15 बजे वाटर पार्क कस्बा छाता के सामने गोली मारकर हत्या करने वाले अपराधी को थाना छाता पुलिस व एसओजी टीम की संयुक्त कार्यवाही में अवैध तमन्चा व कारतूस एवं एक मोटर साइकिल सहित किया गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा ने नकद 25000 रुपए के इनाम से पुरस्कृत किया है। आपको बता दें कि 25 जून, 2024 की रात 22.15 बजे वाटर पार्क कस्बा छाता के सामने गोली मारकर हत्या करने वाले नवीन पुत्र हेमराज निवासी मौहल्ला माना पट्टी थाना मुंडकटी जिला पलवल हरियाणाउम्र करीब 24 वर्ष को नरी सैमरी अंडरपास एनएच 19 के नीचे से एसओजी टीम व थाना छाता पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को एक अवैध तमन्चा 2 जिन्दा कारतूस एवं एक मोटर साइकिल सहित गिरफ्तार किया। अपराधी को पकड़ने वाली टीम को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेष कुमार पांडेय ने नकद 25000 रुपए से पुरस्कृत किया है। गौरतलब है कि मृतक प्रेम सिंह की पत्नी से प्रेम प्रसंग के चलते नवीन ने हत्या की थी। इसमें एक अभियुक्त पिंटू अभी फरार है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Love affair became the reason for murder; The youth who shot and killed the girl with an umbrella has been arrested
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mathura, joint operation, chhata police station, sog team, arrest of criminal, murder case, water park, illegal pistol, cartridges, motorcycle recovered, senior superintendent of police reward, crime news in hindi, crime news, mathura news, mathura news in hindi, real time mathura city news, real time news, mathura news khas khabar, mathura news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved