• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

झांसी की घटना को लेकर डिंपल यादव ने कहा, मामले की हो छानबीन, दोष‍ियों के खिलाफ हो कार्रवाई

Dimple Yadav said about the Jhansi incident, the matter should be investigated, - Mainpuri News in Hindi

मैनपुरी, । उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने झांसी के अस्पताल में 10 बच्चों की आग लगने से हुई मौत के बारे में कहा कि इसकी पूरी छानबीन हो और जो दोषी हो, उस पर कार्रवाई हो। सपा सांसद ड‍िंंपल यादव यहां पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं। इस मौके पर उन्होंने कहा बड़ी शर्मनाक बात है कि अस्पताल में 10 बच्चों की मौत हो गई है। अभी तक किसी दोषी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। झांसी में 10 मासूमों की मौत पर हम सभी परिवार वालों को संवेदना देना चाहते हैं। सरकार से मांग करते हैं इसकी छानबीन होनी चाहिए और जो दोषी है, उस पर कार्रवाई करें। साथ ही सरकार पीड़ित परिवार वालों को मुआवजा दे। ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश के झांसी में महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में भीषण आग लगने से 10 बच्चों की मौत हो गई। यह आग अस्पताल के नवजात शिशु गहन चिकित्सा कक्ष (एनआईसीयू) में लगी थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झांसी मेडिकल कॉलेज के एनआईसीयू में हुई दुर्घटना पर गहरा दुख जताया है। शुक्रवार देर रात घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री ने रातों-रात उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और प्रमुख सचिव स्वास्थ्य को मौके पर भेजा गया था।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर घटना में असमय काल कवलित नवजात बच्चों के माता-पिता को 5-5 लाख रुपये तथा घायलों के परिजनों को 50-50 हजार रुपये की सहायता का ऐलान किया गया है।
-- आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Dimple Yadav said about the Jhansi incident, the matter should be investigated,
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dimple yadav, jhansi incident, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, mainpuri news, mainpuri news in hindi, real time mainpuri city news, real time news, mainpuri news khas khabar, mainpuri news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved