मैनपुरी। एक किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। किशोरी ने आरोप लगाया कि आरोपी ने पांच दिन तक बंधक बना कर रखा और दुष्कर्म किया। आरोपी किशोरी के साथ छह लाख के आभूषण भी ले गया। परिजनों ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक को शिकायती देकर दो आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
जनपद मैनपुरी के एलाऊ थाना क्षेत्र के ग्राम भारा पुर निवासी एक 16वर्षीय किशोरी को गांव के अवनीश कुमार और सुभाष चंद्र बीते 14 फरवरी को बहला फुसला कर 6लाख के आभूषणों सहित भगा ले गए। आगरा के किसी स्थान पर उसे बंधक बना कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
पुलिस ने परिजनों की मदद से किशोरी को पांच दिन बाद बरामद कर लिया। घटना की रिपोर्ट पुलिस में नामजदों के विरुद्ध होने के बावजूद आरोपियों को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया। पीड़ित परिजनों ने पुलिस अधीक्षक को दिए ज्ञापन में गिरफ्तारी को मांग की है। वही आरोप है कि पुलिस इस मामले एफआर लगाने की धमकी दे रहे हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
ईरानी मीडिया : इजरायली हमले के बाद खामेनेई के शीर्ष सलाहकार अली शमखानी की मौत
ईरान-इसराइल तनाव के बीच ओमान में परमाणु वार्ता रद्द : अब तक क्या-क्या हुआ?
भारत की पहली मिक्स्ड डिसेबिलिटी क्रिकेट टीम इंग्लैंड दौरे पर रवाना, लॉर्ड्स में खेलने का मिलेगा मौका
Daily Horoscope