• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

महाकुंभ मेला: भीषण आग से मची अफरा-तफरी, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद

Mahakumbh Mela: Panic due to massive fire, fire brigade vehicles present on the spot - Mahakumbh nagar News in Hindi

महाकुंभ नजर। महाकुंभ मेला क्षेत्र में रविवार दोपहर बाद भीषण आग लगने की घटना सामने आई। आग महाकुंभ मेला के सेक्टर 19 में लगी। इससे मेला क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
आग की लपटों और धुएं के गुबार को दूर से भी देखा जा सकता था, आग लगने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने में जुट गईं। आग के चपेट में कई टेंट आ गए हैं।

आग लगने की वजह से क्षेत्र में घना धुआं फैल गया, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दमकलकर्मी आग को नियंत्रित करने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक आग की वजह से किसी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।

शनिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, रात 8 बजे तक करीब 32 लाख श्रद्धालुओं ने महाकुंभ नगर की यात्रा की। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, शनिवार को रात 8 बजे तक 42 लाख से ज्यादा लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई। वहीं, लगभग 32 लाख तीर्थ यात्रियों ने महाकुंभ नगर की यात्रा की। इसके अलावा 10 लाख से ज्यादा कल्पवासी भी हैं। बताया गया कि अभी तक 7.72 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने महाकुंभ में स्नान किया है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए गए एक पोस्ट में लिखा, ''सर्वसिद्धिप्रद: कुंभ:, सनातन धर्म के गौरव 'महाकुंभ-2025, प्रयागराज' में आज 42 लाख से अधिक एवं अब तक 7.72 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पवित्र संगम में पावन स्नान कर पुण्य के भागी बने हैं।आज पुण्य लाभ अर्जित करने वाले सभी पूज्य साधु-संतों, 10 लाख से अधिक कल्पवासियों एवं 32 लाख से अधिक श्रद्धालुओं का अभिनंदन।''
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Mahakumbh Mela: Panic due to massive fire, fire brigade vehicles present on the spot
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mahakumbh nazar, fire, mahakumbh mela, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, mahakumbh nagar news, mahakumbh nagar news in hindi, real time mahakumbh nagar city news, real time news, mahakumbh nagar news khas khabar, mahakumbh nagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved