• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पूर्वांचल के कई जिलों में आएगी तापमान में कमी

UP: Temperature decrease in many districts of Purvanchal - Lucknow News in Hindi

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व राज्य के अन्य जिलों में गुरुवार सुबह से तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और कमी आने की संभावना है। पूर्वांचल के कई जिलों में भी तापमान में कमी आएगी।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के अनुसार दिन में तेज धूप के बीच आंशिक बदली का असर भी रहेगा जिससे तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। दिन में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जाएगा।

मौसम विभाग के अनुसार गुरूवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त गुरूवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री, कानपुर का 20 डिग्री, बनारस का 21.2 डिग्री, इलाहाबाद का 22.3 डिग्री और झांसी का 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-UP: Temperature decrease in many districts of Purvanchal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: up news, temperature, purvanchal, मौसम विभाग, निदेशक जेपी गुप्ता, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved