• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मुख्यमंत्री ने नया नारा और गीत लॉन्च किया, बोले, 'हमारी सरकार ने जो कहा था वो करके दिखाया'

UP Elections: Yogi launches BJP theme song for elections - Lucknow News in Hindi

लखनऊ। यूपी के विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से पहले पार्टी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी ने भाजपा मुख्यालय में नया नारा तथा गीत को लॉन्च करने के साथ मुख्यालय के नए मीडिया सेंटर का उद्घाटन भी किया। इस दौरान कहा कि हमारी सरकार ने जो कहा था वो करके दिखाया है। मुख्यमंत्री योगी ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने सरकार के कामकाज को गिनाते हुए राज्य में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने जो कहा था वो करके दिखाया है। भाजपा की सरकार ने किसी का तुष्टिकरण नहीं किया। उन्होंने कहा कि हमारी वरीयता थी कि प्रदेश में कानून का राज हो। कोई हिस्ट्रीशीटर थाना न चलाये और माफिया की संपत्तियों पर बुलडोजर चलता रहे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में हिस्ट्रीशीटर थाना न चलाए, माफिया सरकार न चलाए, दंगाई दंगा न करें, सरकारी भर्ती में पारदर्शिता बनी रहे, बहन-बेटियों के साथ कोई खिलवाड़ न सके इसलिए भाजपा आज प्रदेश की आवश्यकता है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जो दंगाई कभी प्रदेश की शांति और सौहार्द के लिए खतरा बने हुए थे और पिछली सरकार में सत्ता का संरक्षण रखते थे, आज उन्हीं दंगाइयों के पोस्टर सड़क व चौराहों पर लगे हुए हैं। हमारी सरकार ने कानून-व्यवस्था को सु²ढ़ करने का काम किया। जिससे कि उत्तर प्रदेश में सभी काम आसानी से होने लगे।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि योगी सरकार पांच सालों में गरीबों की सरकार के रूप में पहचान बनी है। राज्य में पहली बार वनटांगिया, मुसहर और थारू जैसे जातियों को राजस्व गांव में जोड़ने और पक्का मकान देने का काम योगी सरकार ने किया है। योगी सरकार में 12 बजे रात में भी बेटी अपने घर जा सकती है। उत्तर प्रदेश में कोई छेड़ेगा नहीं, यदि छेड़ेगा तो मरेगा यह योगी सरकार है। आज गुंडागर्दी सिरे से राज्य में समाप्त है। पहली बार राज्य में पांच लाख भर्ती हुई है। न जातिवाद और न एक रुपए का रिश्वत। सपा सरकार में आपने देखा है कि सैफई खानदान आकर होटल में बैठ जाते थे और एक एक नियुक्तियां बेचते थे।

इस मौके पर उत्तर प्रदेश विधनासभा चुनाव सह प्रभारी केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर तथा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डॉ. दिनेश शर्मा और प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित भी मौजूद रहे।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-UP Elections: Yogi launches BJP theme song for elections
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: up election 2022, up elections, yogi launches bjp theme song, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

1 / 45

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved