• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सरकार मर्यादा न सिखाए, पहले वचन निभाए : तोगड़िया

Togadia told on Ram Temple Construction Issue, Do not teach the government limit, first promise - Lucknow News in Hindi

लखनऊ। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के पूर्व अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर मंगलवार को हमला बोलते हुए कहा कि राम मंदिर निर्माण को लेकर संतों को मर्यादा सिखाने की नसीहत देने के बजाए उन्हें अपना वचन निभाना चाहिए। तोगड़िया इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी जमकर बरसे। लखनऊ के वीवीआईपी गेस्ट हाउस में पत्रकारों से मुखातिब तोगड़िया ने कहा कि दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद की शुरुआत करके अब राम लला के दर्शन करने आज अयोध्या जा रहा हूं। तोगड़िया ने कहा, "चार साल में मंदिर बनाने के लिए कानून लाने की बात कही गई थी, लेकिन यह आज तक नहीं हुआ। यह हिंदुओं के साथ और भगवान राम के साथ विश्वासघात है। भाजपा के लोग छद्म हिंदू हैं। जनता 2019 में इनको सबक सिखाएगी।"
ज्ञात हो कि प्रवीण तोगड़िया ने नए संगठन 'अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद' का गठन किया है।
तोगड़िया ने राम मंदिर के मुद्दे पर भाजपा को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा, "भाजपा का नेतृत्व झूठा है। भाजपा सरकार के चार साल हो गए, लेकिन अभी तक कोई कानून नहीं बना। राम मंदिर के लिए हमें तीसरे विकल्प की तलाश करनी होगी।"
उन्होंने सरकार के समक्ष मांग रखते हुए कहा कि संसद में कानून बनाकर काशी विश्वनाथ मंदिर, मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि और अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि हिंदुओं को सौंपी जाए।
भाजपा द्वारा लगातार अदालत के फैसले का हवाला देने से नाराज तोगड़िया ने कहा कि "वर्ष 1984 में यह संकल्प लिया गया था कि सोमनाथ की तर्ज पर अयोध्या में मंदिर बनेगा। अगर अदालत के आदेश से ही मंदिर बनाना था तो जनता को वचन नहीं देना चाहिए था। कारसेवक बनाकर मुलायम की गोलियां नहीं खिलवानी चाहिए थी।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Togadia told on Ram Temple Construction Issue, Do not teach the government limit, first promise
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: praveen togadia, former president of vhp, vishwa hindu parishad, uttar pradesh cm, yogi adityanath, ram temple construction issue, togadia, ram temple construction, government first promise, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved