• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

यूपी में तापमान में गिरावट, धूप खिलने से कोहरे से राहत

Temperature Decrease in UP, relief from fog to sunburn bloom - Lucknow News in Hindi

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में सोमवार को धूप निकलने से कोहरे से राहत मिली है लेकिन तापमान में एक डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, इस सप्ताह लोगों को कोहरे से राहत मिलेगी।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ और शुष्क पछुआ हवाओं की वजह से तापमान में गिरावट आई है। यह स्थिति इस सप्ताह के अंत तक जारी रहेगी। रात के तापमान में एक डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है।

गुप्ता ने बताया कि पछुआ हवाओं की रफ्तार तेज होने की वजह से कोहरे का असर दिखाई नही देर रहा है। अगले एक सप्ताह तक हल्की यह सामान्य कोहरा रहने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को लखनऊ का न्यूतनम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त सोमवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 12.2 डिग्री सेल्सियस, झांसी का 13 डिग्री सेल्सियस, बनारस का 10.5 डिग्री सेल्सियस और इलाहाबाद का न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Temperature Decrease in UP, relief from fog to sunburn bloom
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: temperature decrease in up, relief from fog, sunburn bloom, meteorological department, jp gupta, weather news up weather report, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved