• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

यूपी में मवेशी चराने को लेकर हुए विवाद में एक की मौत

One killed in dispute over cattle grazing in UP - Lucknow News in Hindi

अंबेडकर नगर (यूपी). अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि अंबेडकर नगर में मवेशी चराने को लेकर दो समूहों के बीच हुई झड़प में 18 वर्षीय विनोद कुमार की मौत हो गई। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। खबरों के मुताबिक, रविवार की रात अजय कुमार और उसके साथी भदोही गांव में शीला देवी के घर उनके खेत में मवेशी चराने की शिकायत करने पहुंचे। इसी दाैरान बहस शुरू हो गई।
पुलिस ने कहा, आरोप है कि अजय के साथ आए अशोक, महेंद्र कुमार, राजेश कुमार, ब्रिजेश कुमार, शिमला और श्यामा ने शीला व उसके परिवार के सदस्यों पर पथराव शुरू कर दिया। शीला देवी के रिश्तेदार विनोद कुमार उर्फ कल्लू ने बीच-बचाव करने की कोशिश की। इसी बीच एक ईंट उसके सिर पर लगी और वह बेहोश हो गया।''
विनोद को जलालपुर सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
रात में मालीपुर पुलिस गांव पहुंची और शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एक आरोपी श्यामा देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-One killed in dispute over cattle grazing in UP
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: up, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved