• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

न्यूनतम तापमान में आई गिरावट, सुबह छाने लगा हल्का कोहरा

minimum temperature Decrease, light fog appears in the morning in Uttar Pradesh - Lucknow News in Hindi

लखनऊ। राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में शनिवार सुबह हल्का कोहरा छाया रहा, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान मौसम में किसी तरह के खास बदलाव की उम्मीद नहीं है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में धूप निकलेगी, लेकिन अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। सुबह के समय न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त शनिवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 22 डिग्री सेल्सियस, बनारस का 24 डिग्री सेल्सियस और इलाहाबाद का 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-minimum temperature Decrease, light fog appears in the morning in Uttar Pradesh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: minimum temperature decrease, light fog appears, uttar pradesh news, uttar pradesh temperature today, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2023 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved