• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

उप्र में नदियों का जलस्तर घटा, अब कटान ने बढ़ाई मुसीबत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कुछ नदियों का जलस्तर तो कम हो गया है, मगर अब कटान के कारण लोगों की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। इस समय पलियांकला से बहने वाली शारदा नदी खतरे के निशान पर चल रही है और आसपास बसे लोगों को कटान का डर सता रहा है। राप्ती और घाघरा नदी में पानी बढ़ने से गोरखपुर और संत कबीर नगर में बाढ़ का खतरा बढ़ रहा है। बलरामपुर, महराजगंज, श्रावस्ती में कटान के कारण लोगों की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। गोरखपुर और संत कबीर नगर के दक्षिण छोर पर स्थित खड़गपुर-शाहपुर बांध खजनी तहसील क्षेत्र में गायघाट और ढबिया गांव के पास कई जगह कट गया है। बांध के उत्तर तरफ बारिश का पानी है और दक्षिण तरफ घाघरा नदी का। ऐसे में जलस्तर जरा भी और बढ़ा तो क्षतिग्रस्त बांध पानी को रोक नहीं पाएगा। खजनी तहसील के ग्रामीणों का कहना है कि सरकार हमेशा बाढ़ से त्रासदी का इंतजार करती है। यहां पर किसी भी समय पानी बढ़ने से बाढ़ का खतरा ज्यादा बढ़ सकता है, लेकिन सिंचाई विभाग की ओर जिस तरह की मदद मिलनी चाहिए, वह नहीं मिल रही है।
यहां के किसान राजू ने बताया, "हमारे यहां बांध में कटान का डर हमेशा बना रहता है। उमरिया बजार से लेकर ढबिया तक कई जगह कटान शुरू हो गई है। सिंचाई विभाग अभी तक यहां का सुध नहीं ले रहा है।"
स्थानीय लोगों ने बताया कि नेपाल का पानी घाघरा में आ गया है, इसलिए बांध के कारण अपने को सुरक्षित महसूस कर रहे ग्रामीण अब सहम गए हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Due to the decrease in water level in UP, now Katan has increased trouble
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: uttar pradesh, rivers reduce water level, roads cut, increased trouble, lucknow news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved