• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

यूपी की 5 प्रतिशत की राजनीति कर रहीं हैं प्रियंका : रीता बहुगुणा

प्रयाग। उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री व प्रयागराज से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रत्याशी रीता बहुगुणा जोशी का मानना है कि यूपी में कांग्रेस और प्रियंका का कोई मतलब नहीं है। ये लोग यहां पर महज 5 प्रतिशत वोटों की राजनीति कर रहे हैं। इस बार के चुनाव में उनको यही मिलने वाला है। रीता ने बताया, "हमारा मुकबला जितने प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं, उन सभी से है। लेकिन जनता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का क्रेज इतना ज्यादा है कि उसके आगे किसी का टिकना मुश्किल है।" पहले भाजपा से चुनाव लड़ चुके कांग्रेस के प्रत्याशी द्वारा वोट प्रभावित करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह प्रयास सभी कर रहे हैं। सबके नेता आ रहे हैं। भाषण दे रहे हैं, प्रचार भी कर रहे हैं, लेकिन इनसे विचलित होने की जरूरत नहीं है। जनता ने मोदी को फिर प्रधानमंत्री बनाने की ठान ली है।
रीता ने कहा, "मैंने भी इस चुनाव में बहुत परिश्रम किया है। 320 गांवों का दौरा किया है। रोज जनसभाएं हो रही हैं। कोई भी चीज मैंने चांस पर नहीं छोड़ी है। लोकतंत्र में हर प्रत्याशी का फर्ज बनता है कि वह सबसे संवाद करे। मैंने वह किया है। कांग्रेस के प्रत्याशी का कोई असर नहीं है।"
24 साल तक कांग्रेस में रहने, प्रदेश अध्यक्ष जैसे पद को सुशोभित करने में बाद अब भाजपा से चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस पिछले 20 सालों से पूरी तरह अपना जनाधार खो चुकी है। जमीनी कार्यकर्ता तैयार करने का प्रयास भी नहीं किया है। केंद्रीय नेतृत्व यानी गांधी नेहरू परिवार ने प्रदेश में किसी को आगे नहीं बढ़ने दिया है।
रीता ने कहा, "जब तक आप क्षेत्रीय नेतृत्व को इतना प्रबल नहीं करेंगे कि वह आपके लिए कार्यकर्ता खड़ा करे, तब तक कुछ होने वाला नहीं है। यहां कांग्रेस को सिर्फ 5 प्रतिशत ही वोट मिलेंगे। एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मेरे पिता हेमवती नंदन बहुगुणा को आपातकाल के समय इंदिरा गांधी के कारण त्यागपत्र देना पड़ा था।"
उन्होंने कहा कि गठबंधन से हमें कोई चुनौती नहीं है। यह सिर्फ हवाई तीर चल रहे हैं। ये बिखरे हुए लोग हैं, यह गठबंधन फिर बिखर जाएगा। 2014 में जातिगत राजनीति नहीं चली। फिर नहीं चलेगी। जनता ने मोदी को फिर प्रधानमंत्री बनाने का मन बना लिया है। मोदी लहर चल चल रही है।
एक सवाल के जवाब में रीता जोशी ने कहा, "लोकतंत्र में कहीं से चुनाव लड़ा जा सकता है। इलाहाबाद में जन्मी हूं। लखनऊ वालों ने हाथों-हाथ लिया है। काम के कारण जनता मुझे प्यार करती है। परिश्रम के कारण कोई भी जनसेवक कहीं भी जाए, जनता उसे प्यार करेगी। जनता के बीच अपनी अच्छी छवि के कारण जानी जाती हूं। मैं राष्ट्रवाद के लिए भाजपा और मोदी के साथ हूं।"
पूर्वाचल का ऑक्सफोर्ड माने जाने वाले इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बीते कुछ सालों में पढ़ाई का माहौल खराब करने के लिए उन्होंने सीधे तौर पर समाजवादी पार्टी को जिम्मेदार ठहराया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BJP candidate Rita Bahuguna slam on priyanka Gandhi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bjp candidate, rita bahuguna, priyanka gandhi, congress, bjp, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved