• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

यूपी में अवैध धर्मांतरण के आरोप में एटीएस ने तीन को किया गिरफ्तार

ATS arrested three for illegal conversion in UP - Lucknow News in Hindi

लखनऊ। आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में अवैध धर्मांतरण कराने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एटीएस ने रविवार रात सहारनपुर जिले के विभिन्न स्थानों से आरोपियों नाज़िम हसन, मोहम्मद सादिक और अज़हर मलिक को गिरफ्तार किया। एटीएस के मुताबिक, इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस से जुटाए गए सबूतों से साबित हुआ कि ये तीनों जिले में धर्मांतरण को अंजाम देने में शामिल थे।
एटीएस ने कहा कि जिले के निवासी गौरव को नाजिम हसन ने फंसाया था।
हसन ने पहले गौरव से दोस्ती की और उसके बाद उसे इस्लाम कबूल करने के लिए ब्रेनवॉश किया।
इस वारदात में बेंगलुरु की रेशमा भी शामिल थी. उसने एक ऑनलाइन गेम के जरिए गौरव से संपर्क किया और उससे वादा किया कि अगर वह इस्लाम अपना लेगा तो वह उससे शादी कर लेगी। रेशमा को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-ATS arrested three for illegal conversion in UP
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: up, lucknow, anti-terrorism squad, uttar pradesh, saharanpur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved