• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

विवेक तिवारी की मौत की जांच करने एसआईटी घटना स्थल पर पहुंची

नई दिल्ली/लखनऊ। लखनऊ में एपल कंपनी के एरिया सेल्स मैनेजर का रविवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। लखनऊ में जिस जगह विवेक का अंतिम संस्कार हुआ वहां पर राज्य सरकार के मंत्री बृजेश पाठक और आशुतोष टंडन भी मौजूद थे। इस दौरान दोनों ही मंत्रियों को विवेक तिवारी के परिजनों के गुस्से का सामना करना पडा। बृजेश पाठक ने विवेक तिवारी के परिजनों को हर सहायता उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया।

विवेक तिवारी की पत्नी कल्पना तिवारी ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से दिया जा रहा 25 लाख मुआवजा कम है। हमें 1 करोड़ मुआवजा चाहिए। परिवार में कमाने वाले विवेक इकलौते थे। मुझे बच्चों के भविष्य की चिंता सता रही है।विवेक तिवारी की मौत की जांच करने विशेष जांच दल (एसआईटी)गोमती नगर में घटना के स्थान स्थल पर पहुंची।



इससे पहले केजरीवाल ने ट्वीट किया कि विवेक को आखिर क्यों मारा? केजरीवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा नेता हिंदुओं के हितैषी नहीं हैं, वे अगर सत्ता पाने के लिए सारे हिंदुओं का कत्ल भी करना पड़े तो ये दो मिनट भी नहीं सोचेंगे।

इस ट्वीट पर आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता कपिल मिश्रा ने केजरीवाल को घेरते हुए ट्वीट किया कि हिंदू को मारा, हिंदुओं का कत्ल किया। ऐसा करने से क्या मिलेगा? क्या आप देश में आग लगा देना चाहते हैं? देश जलाकर क्या मिलेगा? सत्ता? पैसा? ईनाम?। कपिल मिश्रा ने बताया कि आप (केजरीवाल) मोदी और भाजपा के विरोध में पागल हो चुके हैं, इलाज करवाइएं।वहीं दूसरी ओर दिल्ली के भाजपा के अध्यक्ष ने इसे केजरीवाल की ओछी सोच के मालिक बताया। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि आप कार्यकर्ता केजरीवाल की ओछी सोच का नमूना दिया है।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Apple manager shot dead , politics over murder
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: apple manager, shot dead, politics, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved