• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

यूपीएसएसएससी ने प्लाटून कमांडर और ब्लॉक ऑर्गनाइजर के 295 पदों पर निकाली भर्ती, आवेदन प्रक्रिया 16 जून से होगी शुरू

UPSSSC announces recruitment for 295 posts of Platoon Commander and Block Organizer; application process to begin on June 16 - Lucknow News in Hindi

करियर डेस्क। लखनऊ उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी), लखनऊ ने प्लाटून कमाण्डर/ब्लाक आर्गनाइजर मुख्य परीक्षा 2026 के अंतर्गत होमगार्डस मुख्यालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के नियंत्रणाधीन प्लाटून कमांडर के 52 और ब्लॉक ऑर्गनाइजर के 243 पदों पर चयन हेतु देश के पात्र नागरिकों से कुल 295 पदों पर एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं।
पदों का विवरणः
ब्लॉक ऑर्गनाइजर के 243 पदों में अनारक्षित के 98, अनुसूचित जाति के 48, अनुसूचित जनजाति के 2, अन्य पिछड़ा वर्ग के 71 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्लूएस) के 24 पद शामिल हैं। वहीं, प्लाटून कमांडर के 52 पोस्ट में अनारक्षित के 23, अनुसूचित जाति के 11, अनुसूचित जनजाति के 1, अन्य पिछड़ा वर्ग के 12 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्लूएस) के 5 पद शामिल हैं।
आवेदन प्रक्रिया शुरू, जल्दी करेंः
यूपीएसएसएससी की ओर से जारी 295 रिक्तियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 16 जून से शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 6 जुलाई तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार इन रिक्तियों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे आयोग की ऑफिशियल पोर्टल पर लिंक सक्रिय होने के बाद से तय अंतिम तिथि या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरा कर सकते हैं। वहीं, जिन आवेदकों से आवेदन पत्र भरते समय कुछ गलती हो जाएगी, उनके लिए पत्र में सुधार करने का विंडो 13 जुलाई तक सक्रिय रहेगा।
इस योग्यता वाले ही कर सकेंगे आवेदनः
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान/बोर्ड/यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री का होना अनिवार्य है। आवेदकों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
इतनी मिलेगी सैलेरीः
एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय सभी वर्ग के अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रक्रिया शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो 25 रुपए तय किया गया है। योग्य अभ्यर्थियों का चयन प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी-2025) में प्राप्त मानकीकृत स्कोर के आधार पर मुख्य लिखित परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्टिंग, मुख्य लिखित परीक्षा, शारीरिक मानदंड व शारीरिक दक्षता परीक्षा और मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी ब्लॉक ऑर्गनाइजर पद के लिए 29,200 से 92,300 रुपए और प्लाटून कमांडर पद के लिए 35,400 से 1,12,400 रुपए के बीच प्रति माह होगी।
कैंडिडेट्स को भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए यूपीएसएसएससी की ओर से संबंधित पद के लिए जारी नोटिफिकेशन को चेक करने की सलाह दी जाती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-UPSSSC announces recruitment for 295 posts of Platoon Commander and Block Organizer; application process to begin on June 16
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: upsssc recruitment 2026, home guards headquarters uttar pradesh, platoon commander, block organizer main examination, 295 total vacancies, pet 2025 score eligibility, group c government jobs, career news in hindi, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

करियर

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved