• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नहीं हो सकेगा मिलावटी दूध का वितरण, ई मशीन से दो मिनट में होगी जांच

Distribution of adulterated milk will not be possible e machine will be checked in two minutes in jhansi - Jhansi News in Hindi

झांसी। अब दूधिए मिलावटी दूध की आपूर्ति नहीं कर सकेंगे। नौनिहालों को शुद्ध और पोष्टिक दूध मिलेगा। इसके लिए ई मेट मशीन से दो मिनट में मिलावटी दूध की जानकारी होगी। यह जानकारी सोमवार को जिलाधिकारी झांसी कर्ण सिंह चौहान ने खा़द्य सुरक्षा जागरुकता शिविर के अंतर्गत दी। जिसमें खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन झांसी की एक पहल खाद्य सुरक्षा की ओर के तहत ई मेट मशीन वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना की। इस मौके पर जिला आकांक्षा समिति की अध्यक्षा श्रीमती संध्या सिंह चौहान ने मोबाइल वैन को नगरीय क्षेत्र के ऐसे इलाकों भेजे जाने का सुझाव दिया। जहां गरीब परिवार अधिक रहते हैं। उन्होंने कहा कि उन परिवारों के पास खाने-पीने की चीजों की शुद्धता परखने अथवा बताने वाले नहीं है। यदि कोई मिलावटी दूध बेचते पकड़ा जाये तो चेतावनी के साथ ही कड़ी कार्रवाई की जाये।
जिलाधिकारी कर्ण सिंह चौहान ने उपस्थित खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों से कहा कि मोबाइल बैन नगर क्षेत्र में भ्रमण कर दूध की जानकारी देकर जागरुक करें। कालोनी व मोहल्लों में जो दूध का प्रयोग करते हैं उनके दूध की भी जांच कर उन्हें मिलावटी दूध के साथ दूध में कौन-कौन से तत्व मिले हैं। इसकी जानकारी दें।
इस अवसर पर सीएमओ डॉ विनोद कुमार यादव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी जितेन्द्र कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Distribution of adulterated milk will not be possible e machine will be checked in two minutes in jhansi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: distribution, adulterated milk, will not be possible, e machine, will be checked, in two minutes, jhansi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jhansi news, jhansi news in hindi, real time jhansi city news, real time news, jhansi news khas khabar, jhansi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved