• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हरदोई में गोकशों और पुलिस के बीच मुठभेड़, अवैध हथियार बरामद

Encounter between cow smugglers and police in Hardoi, illegal weapons recovered - Hardoi  News in Hindi

हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले की टड़ियावां कोतवाली इलाके में 5 जुलाई को गोवंश के अवशेष मिलने के बाद पुलिस और एसओजी की टीमें लगातार गोकशों की तलाश कर रही थीं। इसी दौरान पुलिस को 6 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र स्थित हर्रई नगर पुल के करीब कुछ गोकश क्षेत्र में गोवध करने की फिराक में हैं। तुरंत पुलिस और एसओजी टीम ने घेराबंदी करने का प्रयास किया। तभी संदिग्धों की ओर से फायरिंग शुरू कर दी गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो गोकश घायल हो गए। इनके पैर पर गोली लगी थी। मुठभेड़ में पुलिस ने घायल संदिग्धों समेत कुल चार को गिरफ्तार किया है। जबकि तीन गोकश मौके से फरार हो गए।
वहीं मुठभेड़ के दौरान प्रभारी निरीक्षक और दो सिपाहियों सहित तीन पुलिसकर्मी भी घायल हो गए सभी को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। गिरफ्तार किए गए संदिग्धों के पास से अवैध तमंचा, कारतूस सहित कई धारदार हथियार और गौ मांस रखने की काली पैकिंग पन्नी भी बरामद हुई है।
इस घटना को लेकर एसपी केशव चंद गोस्वामी ने कहा कि "खेतों में गोवंश के अवशेष पाए जाने के बाद, टड़ियावां थाने की पुलिस और एसओजी टीमों ने गौ तस्करों की तलाश शुरू कर दी। एक मुखबिर ने योजनाबद्ध गौहत्या की सूचना दी और जब पुलिस ने उन्हें घेरने का प्रयास किया, तभी मुठभेड़ हो हुई। गौ तस्करों ने गोलीबारी की, जिसमें तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। जवाबी कार्रवाई में दो गौ तस्कर घायल हो गए और उनके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, उनके तीन अन्य साथी भागने में कामयाब रहे।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Encounter between cow smugglers and police in Hardoi, illegal weapons recovered
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hardoi, uttar pradesh, sog, firing, encounter, arrested, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hardoi news, hardoi news in hindi, real time hardoi city news, real time news, hardoi news khas khabar, hardoi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved